Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Updates: भीषण गर्मी के प्रकोप में आई कुछ कमी, कुछ राज्यों में हीटवेव की स्थिति

पूर्वी व दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में गर्मी घटी

हमें फॉलो करें Weather Updates: भीषण गर्मी के प्रकोप में आई कुछ कमी, कुछ राज्यों में हीटवेव की स्थिति

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 5 मई 2024 (07:00 IST)
Weather Updates: पूर्वी और दक्षिणी प्रायद्वीपीय (peninsular) भारत के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी (scorching heat) के प्रकोप में शनिवार को थोड़ी कमी आई। मौसम विभाग (IMD) ने इन क्षेत्रों में 2 दिनों के बाद भीषण गर्मी से राहत मिलने का अनुमान जताया है। आंध्रप्रदेश में नंद्याल का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और यह शनिवार को लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म स्थान रहा।

 
'हीट वेव' से लेकर 'गंभीर हीट वेव' की स्थिति : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि गांगेय पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में 'हीट वेव' से लेकर 'गंभीर हीट वेव' की स्थिति बनी हुई है। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इन राज्यों में कम से कम 10 स्थानों पर पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया।

 
आंध्रप्रदेश में नंद्याल का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस : आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक इन राज्यों में शुक्रवार को 13 और गुरुवार को 17 जगहों पर अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। आंध्रप्रदेश में नंद्याल का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और यह शनिवार को लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म स्थान रहा।
 
इन राज्यों में भीषण गर्मी : कुरनूल (आंध्रप्रदेश) में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री, महबूबनगर (तेलंगाना) में 45 डिग्री, ओडिशा के बौध में 44 डिग्री, करूर परमथी (तमिलनाडु) में 43.5 डिग्री, निजामाबाद (तेलंगाना) में 44.6 डिग्री, आंध्रप्रदेश के कडप्पा में तापमान 45.4 डिग्री और पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा में 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
लू का दौर 5-6 मई तक जारी रहेगा : आईएमडी ने कहा कि पूर्वी और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में चल रही लू का दौर 5-6 मई तक जारी रहेगा और उसके बाद खत्म हो जाएगा। 5 से 9 मई के बीच ओडिशा, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया गया है।
 
इस अवधि के दौरान पूर्वी उत्तरप्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, मध्यप्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। 6 मई से 9 मई के बीच आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MP के दतिया में बस पलटने से 28 पुलिसकर्मी घायल