Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी, जानिए क्या हैं प्रमुख नगरों में दाम

क्रूड ऑइल 90 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचा

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी, जानिए क्या हैं प्रमुख नगरों में दाम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 8 अप्रैल 2024 (09:32 IST)
Petrol Diesel Price: भारतीय तेल कंपनियों (Indian oil companies) ने सोमवार, 8 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। ताजा भाव के अनुसार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़त देखने को मिली है। कच्चा तेल (Crude oil) 80 डॉलर प्रति बैरल से 90 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है।

 
कच्चे तेल के दाम के आधार पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें आधारित होती हैं: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम के आधार पर भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आधारित होती हैं। भारतीय ऑइल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑइल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। देश में सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर ही रखी हैं।

 
प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 और डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 और डीजल 90.76, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर है।
 
UP के प्रमुख जिलों में पेट्रोल-डीजल के दाम : लखनऊ में पेट्रोल 94.53 और डीजल 87.62, अलीगढ़ में पेट्रोल 95.02 और डीजल 88.15, प्रयागराज में पेट्रोल 95.13 और डीजल 88.31, मथुरा में पेट्रोल 94.55 और डीजल 87.61, वाराणसी में पेट्रोल 94.85 और डीजल 88, आगरा में पेट्रोल 94.42 और डीजल 87.47, मेरठ में पेट्रोल 94.36 और डीजल 87.41, गोरखपुर में पेट्रोल 94.84 और डीजल 87.98, नोएडा में पेट्रोल 94.94 और डीजल 88.08 और गाजियाबाद में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.75 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।

 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव: हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by : Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की मां को पुलिस ने किया गिरफ़्तार