Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट, जानिए पेट्रोल डीजल के ताजा दाम

केरल और हरियाणा में पेट्रोल-डीजल के दाम गिरे

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट, जानिए पेट्रोल डीजल के ताजा दाम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024 (12:05 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में मामूली गिरावट नजर आ रही है। आज गुरुवार सुबह 6 बजे ब्रेंट क्रूड 82.07 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार रहा है, वहीं क्रूड 78.54 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर सपाट है। इस बीच देश में भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। केरल और हरियाणा (Kerala and Haryana) में पेट्रोल-डीजल के दाम गिरे हैं।
 
भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था। देश में सिर्फ केरल और हरियाणा में पेट्रोल-डीजल के दाम गिरे हैं जबकि उत्तरप्रदेश में कीमतें बढ़ी हैं। इसके अलावा बाकी राज्यों में ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

 
प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा  दाम : दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के
 
इन शहरों में भी हुआ कीमतों में बदलाव : नोएडा में पेट्रोल 96.64 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.47 और डीजल 89.66, पटना में पेट्रोल 107.50 और डीजल 94.28 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिमाचल में कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द, किया था पार्टी व्हिप का उल्लंघन