Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चारा घोटाले में फैसला आज, क्या बोले लालू यादव...

हमें फॉलो करें चारा घोटाले में फैसला आज, क्या बोले लालू यादव...
रांची , शनिवार, 23 दिसंबर 2017 (11:36 IST)
रांची। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को चारा घोटाले के देवघर कोषागार से जुड़े एक मामले में अदालत में पेश होने से पूर्व कहा कि भाजपा सकारात्मक राजनीति करने वालों के खिलाफ है लेकिन हम उसे नहीं छोड़ेंगे। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि हमें इंसाफ मिलेगा।
 
लालू ने आज चारा घोटाले से जुड़े देवघर कोषागार से लगभग 89 लाख रुपए की अवैध निकासी से जुड़े मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में जाने से पहले मीडिया से बातचीत में यह बात कही।
 
उन्होंने कहा कि वह भाजपा को छोड़ेंगे नहीं लेकिन उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि वह उनके साथ न्याय करेगी। जब 2जी घोटाला मामले में ए राजा, कनीमोई एवं अन्य बरी हो सकते हैं तो वह क्यों नहीं।
 
लालू ने कहा कि चारा घोटाले से जुड़े तमाम मामलों में जांच हुई है लेकिन कहीं से एक रुपया भी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। आज इस मामले में फैसला दोपहर 3 बजे के करीब फैसला आने की संभावना है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बाबा वीरेन्द्र देव 2 आश्रमों पर छापा, 40 से अधिक युवतियां बरामद