Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कुमारस्वामी का आरोप, भाजपा ने दिया 100 करोड़ का ऑफर, हमारे 10 तोड़े तो हम 20 तोड़ देंगे

हमें फॉलो करें कुमारस्वामी का आरोप, भाजपा ने दिया 100 करोड़ का ऑफर, हमारे 10 तोड़े तो हम 20 तोड़ देंगे
, बुधवार, 16 मई 2018 (14:17 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक की सत्ता के लिए जारी जोड़तोड़ के बीच जनता दल (सेक्युलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने भाजपा पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि उनके विधायकों को 100 करोड़ रुपए देने की पेशकश भाजपा द्वारा की गई थी। 
 
कांग्रेस के सहयोग से सरकार बनाने का दावा करने वाले कुमारस्वामी ने कहा कि भाजपा ने उनके विधायकों को 100 करोड़ के साथ ही मंत्री बनाने का लालच भी दिया था। उन्होंने भाजपा को चेतावनी दी कि यदि उनके 10 विधायक तोड़े गए तो वे भाजपा के 20 विधायक तोड़ लेंगे। 
 
भाजपा पर खरीद फरोख्त का आरोप लगाते हुए जदएस नेता का कहा कि कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार के पास लोगों से किए गए 15 लाख रुपए देने का वादा निभाने के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन विधायकों को खरीदने के लिए हैं।
 
बेंगलुरू। जदएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि संख्या बल में कम होने के बावजूद उसे कर्नाटक में सरकार बनाने की जल्दी है और इसके लिए वह उनकी पार्टी के विधायकों को पैसे का लालच दे रही है और उनकी खरीद फरोख्त करने की कोशिश कर रही है।
 
कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि केंद्र में सत्ता रूढ़ भाजपा अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस- जदएस गठबंधन के पास 116 विधायकों के समर्थन के साथ स्पष्ट बहुमत है। उन्होंने पूछा कि विधायकों की संख्या कम होने पर वह (भाजपा) सरकार कैसे बना सकती है? 
 
कुमारस्वामी ने कहा कि वह सत्ता के लिए उतावले नहीं हैं। विधानसभा चुनाव में खंडित जनादेश मिला है। ऐसे में जदएस और कांग्रेस साथ आ गए हैं। उन्होंने राज्यपाल वजूभाई वाला से इस गठबंधन को सरकार बनाने की इजाजत देने का अनुरोध किया है। (वेबदुनिया/एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कर्नाटक की राजनीति में 'राहु काल', राज्यपाल ने फैसला रोका