Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दर्दनाक हादसा, कोसी में नाव पलटने से 8 लोगों की मौत

हमें फॉलो करें दर्दनाक हादसा, कोसी में नाव पलटने से 8 लोगों की मौत
, रविवार, 29 अप्रैल 2018 (22:33 IST)
पटना। बिहार के भागलपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। कोसी नदी में नाव पलटने से यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने 7 लोगों को सुरक्षित बचा लिया। ये लोग एक शादी के समारोह से वापस आ रहे थे।

बताया जा रहा है कि क्षमता से अधिक लोग नाव में सवार होने के कारण यह हादसा हुआ। नाव में सवार सभी लोग एक ही गांव के थे। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। जानकारी के अनुसार भागलपुर जिले के नौगछिया थाना क्षेत्र के नगरा जोनिया टोला के पास एक नाव पलट गई।

नाव में 15 लोग सवार थे और ये लोग अंधरी बिंद टोली में शादी के समारोह में शामिल होने गए हुए थे। वापस आते समय ये लोग एक छोटी नाव में सवार हो गए। गहराई में पहुंचने पर तेज हवाओं के कारण नाव इन लोगों का बोझ सहन नहीं कर पाई और पलट गई। लोगों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग बचाने के लिए नदी में कूद पड़े और सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि 8 लोग डूब गए। (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महंत नृत्य गोपाल दास ने किया आसाराम का समर्थन, कहा- झूठा फंसाया गया (वीडियो)