Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

किरेन रिजीजू ने ट्वीट किया वीडियो, कहा- हमारे जवान इस तरह बोलने को मजबूर...

हमें फॉलो करें किरेन रिजीजू ने ट्वीट किया वीडियो, कहा- हमारे जवान इस तरह बोलने को मजबूर...
नई दिल्ली , गुरुवार, 2 मार्च 2017 (08:28 IST)
नई दिल्ली। गृह राज्यमंत्री किरेन रिजीजू ने भारतीय सेना के एक सर्विंग जवान का वीडियो ट्वीट किया जिसमें वह अफजल और याकूब की तरफदारी करने वालों की आलोचना कर रहा है। उन्होंने कहा कि जवान इस तरह बोलने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
 
गृह राज्यमंत्री किरेन रिजीजू ने ट्वीट किया, 'सागर से गहरा है दर्द, हमारे जवान इस तरह बोलने के लिए मजबूर हो रहे हैं। ये बहुत दुःख की बात है।'  इस ट्वीट के साथ भारतीय सेना की मराठा इनफेंट्री के जवान राम गोरदे का वीडियो भी है। इस वीडियो में  श्रीराम गोरदे कह रहे हैं कि सैनिक आतंकवाद से लड़ते हैं, माओवाद से लड़ते हैं, नक्‍सलवाद से लड़ते हैं। लेकिन देश के लिए खतरा आतंकवादियों और माओवादियों से नहीं बल्कि उन लोगों से है जो देश के विरोध में नारे लगाते हैं।
 
वीडियों में जवान ने कहा कि देश में अफजल गुरु के समर्थन के नारे लगते हैं और याकूब मेमन के जनाजे में जनसैलाब उमड़ता है। देश में कुछ लोग देशद्रोही भारत मुर्दाबाद के नारे लगाते हैं और तिरंगे को जलाते हैं।
 
श्रीराम ने आगे कहा कि जवान के शहीद होने पर कोई कुछ नहीं बोलता लेकिन जब सर्जिकल स्ट्राइक होती है तो सबूत मांगे जाते हैं। बता दें कि यह वीडियो दिसंबर 2016 का है लेकिन वर्तमान हालातों के चलते अब चर्चा में है।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों शहीद की बेटी गुरमेहर के बयान और वीडियो के बाद से ही एक बार फिर से देश में अभिव्यक्ति की आजादी और देशभक्ती को लेकर माहौल गर्म है। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमरनाथ यात्रा पर नहीं जा पाएंगे बच्चें और बुजुर्ग