Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लोकसभा में श्रीलंका के बजाय तमिलनाडु के शरणार्थी कह गए मंत्री

हमें फॉलो करें लोकसभा में श्रीलंका के बजाय तमिलनाडु के शरणार्थी कह गए मंत्री
, मंगलवार, 31 जुलाई 2018 (13:24 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू त्रुटिवश 'श्रीलंका के शरणार्थी' की बजाय 'तमिलनाडु के शरणार्थी' बोल गए जिस पर कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों ने हंगामा किया।


सदन में शरणार्थियों एवं गैरकानूनी प्रवासियों के विषय पर पूरक प्रश्नों का उत्तर देने के दौरान रिजिजू पड़ोसी देशों से भारत में आए शरणार्थियों के बारे में बात कर रहे थे इसी दौरान वे भूलवश 'श्रीलंका के शरणार्थी' की बजाय 'तमिलनाडु के शरणार्थी' बोल बैठे।

इस पर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और माकपा के सदस्यों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। सदन में कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। त्रुटि का अहसास होते ही मंत्री ने कहा कि वे श्रीलंका कहना चाह रहे थे।
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी कहा कि मंत्री की जुबान फिसल गई और वे तमिलनाडु नहीं, श्रीलंका कहना चाह रहे थे। उन्होंने सुधार कर लिया है। तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाले अन्नाद्रमुक के सदस्य विरोध में विपक्षी सदस्यों का साथ देते नजर नहीं आए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजनाथ का बड़ा बयान, रोहिंग्या अवैध गतिविधियों में शामिल, फिर भेजेंगे म्यांमार