Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

न्यायालय ने कर्नाटक विधानसभा में शक्ति परीक्षण के सीधे प्रसारण का दिया आदेश

हमें फॉलो करें न्यायालय ने कर्नाटक विधानसभा में शक्ति परीक्षण के सीधे प्रसारण का दिया आदेश
, शनिवार, 19 मई 2018 (14:18 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा द्वारा कर्नाटक विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने के लिए किए जाने वाले शक्ति परीक्षण के सीधे प्रसारण का आदेश दिया है।


न्यायमूर्ति एके सीकरी, न्यायमूर्ति एसए बोबडे एवं न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ ने कहा, प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शक्ति परीक्षण का सीधा प्रसारण सबसे बेहतर संभावित तरीका होगा। पीठ ने कहा कि विधानसभा के सचिव सदन की कार्यवाही को रिकॉर्ड करेंगे।

इसने कहा कि कई स्थानीय चैनल प्रक्रिया की लाइव फीड उपलब्ध कराएंगे, ताकि वे इसे समान रूप से प्रसारित करने की स्थिति में हों। पीठ ने कर्नाटक के राज्यपाल की ओर से पेश हुए वकील के उस सुझाव को उचित माना जिसमें शक्ति परीक्षण के सीधे प्रसारण का सुझाव दिया गया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी और योगी के बारे में आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट, एक गिरफ्तार