Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सिब्बल की अपील, सीएम एन बीरेन सिंह को हटाओ, मणिपुर को जलने से बचाओ

हमें फॉलो करें सिब्बल की अपील, सीएम एन बीरेन सिंह को हटाओ, मणिपुर को जलने से बचाओ
, शनिवार, 30 सितम्बर 2023 (14:35 IST)
Manipur Violence News : राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने मणिपुर की स्थिति को लेकर शनिवार को केंद्र पर निशाना साधा और कहा कि बेपरवाह सरकार को राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को तुरंत हटा देना चाहिए तथा राज्य को अब और नहीं जलने देना चाहिए।
 
मणिपुर की राजधानी इंफाल में जुलाई से लापता एक लड़के और लड़की के शव की तस्वीरें सोमवार को सोशल मीडिया पर आने के एक दिन बाद, मंगलवार को राज्य में फिर से हिंसा भड़क गई। सीबीआई का एक दल इस घटना की जांच कर रहा है।
 
सिब्बल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, मणिपुर : एक बेपरवाह सरकार को मुख्यमंत्री बीरेन सिंह को फौरन हटा देना चाहिए तथा मणिपुर को अब और नहीं जलने देना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि इंटरनेट बंद करना कोई समाधान नहीं है। अब चुनाव प्रचार करना बंद करो और मणिपुर की स्थिति से निपटो।
Edited by : Nrapendra Gupta


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पंजाब में किसानों का 'रेल रोको' आंदोलन, तीसरे दिन भी ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित