Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

न्याय, न्यायपालिका के हित में काम किया : कुरियन जोसेफ

हमें फॉलो करें न्याय, न्यायपालिका के हित में काम किया : कुरियन जोसेफ
, शनिवार, 13 जनवरी 2018 (17:35 IST)
कोच्चि। मुकदमे के चुनिंदा तरीके से आवंटन और कुछ न्यायिक फैसले के विरुद्ध देश के प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ एक तरह से बगावत का कदम उठाने वाले उच्चतम न्यायालय के 4 वरिष्ठतम न्यायाधीशों में एक न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ ने शनिवार को भरोसा जताया कि उन्होंने जो मुद्दे उठाए हैं उनका समाधान होगा।
 
उनके और 3 अन्य न्यायाधीशों के प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के एक दिन बाद जोसेफ ने कहा कि उन्होंने न्याय और न्यायपालिका के हित में काम किया।
 
स्थानीय न्यूज चैनलों ने शुक्रवार को के घटनाक्रम पर उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए यहां के निकट कलाडी में उनके पैतृक घर का रुख किया तो न्यायमूर्ति जोसेफ ने कहा कि न्याय और न्यायपालिका के पक्ष में खड़े हुए। यही चीज शुक्रवार को वहां (नई दिल्ली में) हमने कहा।

उन्होंने कहा कि एक मुद्दे की ओर ध्यान गया है। ध्यान में आने पर निश्चित तौर पर यह मुद्दा सुलझ जाएगा। न्यायमूर्ति जोसेफ ने कहा कि न्यायाधीशों ने न्यायपालिका में लोगों का भरोसा जीतने के लिए यह किया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रामदेव के बयान से भड़के शनिभक्त, दिया अल्टीमेटम