Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

न्यायमूर्ति जोसेफ समेत तीन न्यायमूर्तियों ने ली सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ

हमें फॉलो करें न्यायमूर्ति जोसेफ समेत तीन न्यायमूर्तियों ने ली सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ
, मंगलवार, 7 अगस्त 2018 (13:17 IST)
नई दिल्ली। न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी, न्यायमूर्ति विनीत सरन और न्यायमूर्ति केएम जोसेफ ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ ली। केंद्र की ओर से अधिसूचित वरिष्ठता क्रम के आधार पर उन्होंने शपथ ग्रहण की।


प्रधान न्यायाधीश के न्यायालय कक्ष में शपथ समारोह सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुआ। सबसे पहले न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी फिर न्यायमूर्ति विनीत सरन और अंत में न्यायमूर्ति केएम जोसेफ ने शपथ ग्रहण की। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने न्यायाधीशों, अधिकारियों और वकीलों से भरे कक्ष में तीनों न्यायमूर्तियों को शपथ दिलाई। तीन न्यायाधीशों की नियुक्ति के साथ ही शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या 25 हो गई है।

उच्चतम न्यायालय में अधिकतम 31 न्यायाधीशों की नियुक्ति की जा सकती है। इससे पहले न्यायामूर्ति बनर्जी मद्रास उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश थीं, न्यायमूर्ति सरन ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति जोसेफ उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

McDonald’s में दो महिलाओं के बीच हुई फाइट, आपस में खूब जड़े थप्पड़