Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इवांका बोलीं, व्हाइट हाउस में भारत का सच्चा दोस्त

हमें फॉलो करें इवांका बोलीं, व्हाइट हाउस में भारत का सच्चा दोस्त
हैदराबाद , बुधवार, 29 नवंबर 2017 (09:14 IST)
हैदराबाद। अपने पहले भारत दौरे पर हैदराबाद पहुंचीं इवांका ट्रंप ने ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट में कहा कि व्हाइट हाउस में भारत का सच्चा दोस्त है।
 
इवांका ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेज रफ्तार से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। उन्होंने अपने पिता डोनाल्ड ट्रंप को भारत का सच्चा दोस्त बताया। 
 
इवांका ने कहा कि इस तथ्य से भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत और अमेरिका एक साथ काम करने के पक्षधर हैं।
 
हैदराबाद में तीन दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में अमेरिका और भारत संयुक्त रूप से मेजबानी कर रहे हैं। इससे दोनों देशों की दोस्ती और मजबूत होने की संभावना है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रेनों पर नहीं होगा कोहरे का असर, इस तरह चलेगी रेलगाड़ी...