Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

स्कोरटा द्वीप पर चक्रवात में फंसे 38 भारतीय, मदद के लिए नौसेना ने चलाया ऑपरेशन निस्तार

हमें फॉलो करें स्कोरटा द्वीप पर चक्रवात में फंसे 38 भारतीय, मदद के लिए नौसेना ने चलाया ऑपरेशन निस्तार
नई दिल्ली , रविवार, 3 जून 2018 (08:14 IST)
नई दिल्ली। नौसेना ने चक्रवात के चलते स्कोरटा द्वीप के आसपास फंसे करीब 38 भारतीयों को निकालने के लिए एक अभियान शुरू किया है। नौसेना ने भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन निस्तार के तहत आईएनएस सुनयना को तैनात किया है। 
 
नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिमी अरब सागर में तैनात आईएनएस सुनयना अब मानवीय एवं आपदा राहत के लिए स्कोरटा द्वीप की ओर जा रहा है। 
 
प्रवक्ता ने ट्वीट किया कि नौसेना ने स्कोरटा के आसपास फंसे हुए करीब 38 लोगों को निकालने के लिए ऑपरेशन निस्तार शुरू किया है। 
 
webdunia
गौरतलब है कि चक्रवात मेकुनु ने ओमान और स्कोरटा द्वीप के विभिन्न हिस्सों को बुरी तरह से प्रभावित किया है। (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मानसून अपडेट : पहली ही बारिश में मुंबई बेहाल, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट