Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नेपाल से भारत तक भूकंप से तबाही... (Live)

नेपाल में 1500 और भारत में अब तक 55 की मौत

हमें फॉलो करें नेपाल से भारत तक भूकंप से तबाही...  (Live)
नई दिल्ली। पूर्व और उत्तर भारत के विभिन्न हिस्से शनिवार को जबरदस्त भूकंप से हिल उठे जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.5 मापी गई है और इसका केंद्र नेपाल में स्थित था। भारतीय मौसम विभाग के ऑपरेशन्स सिस्मोलाजी के प्रमुख जेएल गौतम ने बताया कि भूकंप देश के पूर्व और उत्तरी हिस्सों में महसूस किया गया। भूकंप से नेपाल में 1500 और भारत में 55 लोगों के मरने की मौत।

नेपाल गए अपने रिश्तेदारों, दोस्तों के बारे में भारतीय विदेश मंत्रालय को बताएं, जानकारी देने और प्राप्त करने के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। होम मिनिस्ट्री ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है- +91 11 2301 2113, +91 11 2301 4104, +91 11 2301 7905

मौसम विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘ पहला झटका आज सुबह 11 बजकर 41 मिनट पर 7.5 तीव्रता का भूकंप आया।’ इसके बाद 12 बजकर 19 मिनट पर फिर भूकंप आया। बाद में छोटे-बड़े 15 झटके और महसूस किए गए। मौसम विभागानुसार अभी और भूकंप आने की संभावना व्यक्त की है। नेपाल में इसकी तीव्रता 7.9 बताई जा रही है।
नेपाल की तस्वीर

नेपाल में रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.9 आंकी गई है। बताया जा रहा है कि नेपाल के पोखरा से 80 किलोमीटर दूर भूकंप का केंद्र है। नेपाल में कई इमारतें धाराशाही हो गई है। बताया जाता है कि समूचे नेपाल में भारी नुकसान हुआ है। पीटीआई के अनुसार नेपाल में 125 से अधिक भारतीयों के फंसेे होने की खबर है। इनमें से 80 नासिक से हैं।

नेपाल मशहूर धारहरा मीनार धराशायी होने की खबर। यह इमारत 9 मंजिला है। इसे नेपाल की कुतुब मीनार भी कहा जाता है। इसके मलबे में 400 लोगों के फंसे होने की संभावना है। भूकंप से नेपाल में कई मंदिर ध्वस्त, लेकिन चमत्कारिक ढंग से पांचवीं सदी के पशुपतिनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

* भूकंप के तुरंत बाद मोदी ने ट्विट किया, ‘हम और जानकारी पता लगाने में जुटे हैं तथा देश और नेपाल में प्रभावितों तक पहुंचने की दिशा में काम कर रहे हैं।’ प्रधानमंत्री कार्यालय ने बाद में ट्विट किया कि मोदी ने बिहार और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से बात की।

भूकंप से हिला नेपाल, इमारतें धराशायी (वीडियो)

* प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्विट किया, ‘पीएम नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भूकंप के संबंध में बात की।

भूकंप से डरें नहीं, सामना करें, जानिए कैसे

भूकंप के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने सिक्किम के मुख्यमंत्री श्रीपवन चामलिंग से बात की।’ प्रधानमंत्री ने नेपाल के राष्ट्रपति राम बरन यादव से भी बात की। 
हालात का जायजा लेने के लिए मोदी ने  3 बजे वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई।


webdunia
 
लाइव अपडेट्स...
* भारतीय वायुसेना का एक विमान आज रात भूकंप प्रभावित नेपाल से चार नवजात बच्चों समेत 55 भारतीयों को वापस लाया।
* भूकंप से नेपाल में 1500 लोगों की मौत, भारत में  भूकंप ने ली 44 की जान।
* विदेश सचिव एस जयशंकर ने कहा, मोदी ने नेपाल को दिया मदद का भरोसा। राहत के 4 विमान नेपाल जाएंगे इनमें से एक कुछ ही देर में पहुंचने वाला है। एनडीआरएफ के 40 लोग नेपाल पहुंच चुके हैं, वे वहां लोगों को बचाने में मदद करेंगे। नेपाल में घर गिरने से भारतीय दूतावास के कर्मचारी की पत्नी की मौत।

* नेपाली गृह मंत्रालय के अनुसार 758 लोगों के मारे जाने की खबर। बीबीसी के अनुसार हादसे में 876 लोगों की मौत की खबर।

* भारत के 125 से अधिक लोग नेपाल में फंसें, इनमें से 80 नासिक से।

* माउंट एवरेस्ट पर बड़े एकलांच की खबर। एवरेस्ट बेस कैंप में 8 की मौत।

* राजनाथ सिंह ने कहा- नेपाल को हरसंभव मदद भारत की तरफ से की जा रही है एनडीआरएफ अलर्ट पर है।

* बिहार में 25 की मौत 48 घायल, उत्तर प्रदेश में 12, बंगाल में 3 की मौत का समाचार। भारत में अब तक 40 लोगों की मौत।
* बीबीसी के अनुसार, नेपाल में 565 लोगों के मौत की खबर।
*भारत में उत्तर प्रदेश में 7, बंगाल में 1 और बिहार में 6 लोगों सहित कुल 15 की मौत का समाचार, जबकि नेपाल में 150 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर।
* भारत ने नेपाल को हर संभव मदद करने का प्रस्ताव रखा।
* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह की बैठक शुरू
* भारतीय आर्मी का जो दल हिमालय गया वह बर्फीले तूफान से घिर गया था बताया जाता है कि वह सुरक्षित है।


* नेपाल के कई इलाकों में भारी तबाही। नेपाल में अब तक 150 और भारत में 13 लोगों की मौत की खबर।

*भारत में उत्तर प्रदेश में 5, बंगाल में 1 और बिहार में 3 लोगों की मौत का समाचार है।
* नेपाल में अब तक 30 और भारत में 5 लोगों के मारे जाने खबर
* नेपाल के साथ ही पाकिस्तान और भारत में भी भूकंप आया।

* कैबिनेट सचिव के नेतृत्व में राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति की आपात बैठक बुलाई गई
* भूकंप के कारण भारत में किसी भी स्थान पर नुकसान की प्रारंभिक रिपोर्ट नहीं मिली है। सरकार ने अपनी आपदा प्रतिक्रिया एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है- गृह मंत्री राजनाथ सिंह

* आपदा मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा कि बिहार के सीतामढ़ी में तीन लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कुछ अन्य जिलों में संपत्ति का नुकसान होने की खबर है।

एवरेस्ट पर हिमस्खलन। पर्वतारोहियों के कैंप 1 और कैंप 2 बर्फीले तूफान में तबाह हो गए हैं। साथ ही पर्वतारोही भी लापता बताए जा रहे हैं। 
* उत्तरप्रदेश के बाराबंकी में दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत।
* प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूकंप के बाद बिहार, सिक्किम, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात की।

* भारत के पश्‍चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में इमारत गिरने की खबर।

webdunia

* फिर आ सकता है भूकंप। लोगों को घरों से बाहर रहने की सलाह।
* पटना से घरों की दीवारों में दरार होने की खबर। हालांकि भारत में अभी किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
* अर्जेंटिना के साल्टा और ब्रिटिश कोलंबिया में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
* प्रधानमंत्री मोदी ने सिक्किम के मुख्यमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री से भूकंप पर बात की
* मौसम विभाग के अनुसार जमीन के 10 किमी नीचे तक भूकंप का असर।
* जमीन के 10 किमी नीचे तक भूकंप का असर : मौसम विभाग

* भूकंप के झटके दिल्ली बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में करीब एक मिनट तक महसूस किए गए जिससे लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। दिल्ली में भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

* अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में भूकंप के कारण मेट्रो रेल सेवा भी प्रभावित हुई।
* कोलकाता में भी मेट्रो ट्रेन सेवा रोक दी गई हैं।


नेपाल के हाल...
* नेपाल के गृह मंत्रालय के अनुसार भूंकप में 688 लोगों की मौत। देश में लगा आपातकाल।
* भूकंप का केंद्र काठमांडू के उत्तर पश्चिम में 80 किलोमीटर दूर स्थित था। काठमांडू घाटी में 25 लाख लोगों की घनी आबादी रहती है और वहां मकानों की हालत खराब है।

* अमेरिकी जियोलोजिकल सर्वे ने भूकंप की तीव्रता में संशोधन कर इसे 7.5 से 7.9 बताया है और कहा है कि यह भूकंप स्थानीय समय के अनुसार पूर्वान्ह 11 बजकर 56 मिनट पर लामजुंग में आया। यह 11 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

नेपाल की राजधानी और घनी आबादी वाले काठमांडो में आज 7.9 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया जिससे भारी नुकसान होने की खबर है जहां इमारतें ढह गयीं हैं। अब तक 30 लोगों के मरने की खबर। एक स्थानीय व्यक्ति प्रचंड सौल ने बताया कि राजधानी के बीचोंबीच सदियों पुराने मंदिरों समेत कई इमारतें ढह गयीं।

नेपाल मशहूर धारहरा मीनार धराशायी होने की खबर। यह इमारत 9 मंजिला है। इसे नेपाल की कुतुब मीनार भी कहा जाता है। इसके मलबे में 400 लोगों के फंसे होने की संभावना है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दर्जनों घायल लोगों को मध्य काठमांडो के मुख्य अस्पताल में लाया गया है। हताहत लोगों की अनुमानित संख्या के बारे में तत्काल कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि दहशतजदा लोगों को उन्होंने गलियों में दौड़ते देखा। गलियों में एम्बुलेंसों के सायरन गूंज रहे थे और सरकारी हेलिकाप्टर आसमान में चक्कर लगा रहे थे। राष्ट्रीय रेडियो ने और झटकों की आशंका के चलते लोगों को घरों से बाहर रहने की चेतावनी दी है। पुराने काठमांडो शहर में घनी आबादी रहती है जहां तंग गलियों में एक के ऊपर एक कई मंजिला घर बने हैं।


webdunia


खबरों के मुताबिक नोएडा में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। करीब 2 मिनट तक महसूस किए गए भूकंप के झटके। यूपी, बिहार और झारखंड में भी भूकंप के तेज झटके। मध्यप्रदेश के इंदौर में भी भूकंप के झटके। सिक्किम, गुजरात,  राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब,  महाराष्ट्र, हरियाणा और पश्चिम बंगाल से भी भूकंप के झटके महसूस किए जाने की सूचना।
मप्र में भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, मंडला, सिवनी, रतलाम, मंदसौर आदि शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। साथ ही छत्तीसगढ़ में बिलासपुर और रायपुर में भी हलका भूकंप आने की खबर है।  इंदौर में भी भूकंप के हलके झटके महसूस किए गए।
webdunia


वेबदुनिया कार्यालय में भी भूकंप के हलके झटके महसूस किए गए। एक पल तो किसी को समझ में नहीं आया, लेकिन काफी देर तक टेबलें और पानी बोतलें हिलती रहीं तो लोगों को समझ में आया कि भूकंप का झटका है। इंदौर के ही सत्यसाईं स्कूल में बच्चों को तत्काल इमारत से बाहर निकालकर मैदान में लाया गया। 

राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए और लोग घबराहट में घरों तथा कार्यालयों से बाहर निकल आए। राजधानी जयपुर के बाशिन्दों के अनुसार भूकम्प के झटके दो तीन बार महसूस हुए। राजस्थान में जयपुर के साथ ही झुंझुनू , अजमेर, सीकर और बुंदी में भी भूकंप महसूस किया गया। अधिकारिक सूत्रों ने भूकम्प की पुष्टि की है लेकिन इस बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।
नेपाल की तस्वीर ट्वीटर से साभार
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत सूबे के अधिकांश हिस्सों में भी भूकम्प के झटके महसूस किए गए। इससे अफरातफरी मच गई और घबराए लोग अपने-अपने दफ्तरों तथा दुकानों से बाहर निकल आए।

लखनऊ के अलावा प्रदेश के फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, अमेठी, मैनपुरी, बाराबंकी, गाजियाबाद, हाथरस, गोरखपुर, वाराणसी, सुलतानपुर, रायबरेली समेत अनेक जिलों में भूकम्प के झटके महसूस किये गए।

जलजले से घबराए लोग अपने-अपने दफ्तरों और प्रतिष्ठानों से बाहर निकल आए और सड़कों पर जमा हो गए, जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। हालांकि थोड़ी देर बाद भूकम्प खत्म होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

हरियाणा और पंजाब से भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। यहां भी भूकंप महसूस किया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi