Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बड़ी कार्रवाई, 3500 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति जब्त

हमें फॉलो करें बड़ी कार्रवाई, 3500 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति जब्त
नई दिल्ली , गुरुवार, 11 जनवरी 2018 (14:26 IST)
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने बेनामी संपत्तियों पर तेजी से कार्रवाई करते हुए 3500 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है।
 
बेनामी संपत्ति लेन देन प्रतिबंध कानून पिछले साल एक नवंबर 2016 को लागू हुआ था। इसके बाद आयकर विभाग ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 900 मामलों में 3500 करोड़ रुपए से अधिक की बेनामी संपत्ति जब्त की है। इसमें से 2900 करोड़ रुपए से अधिक की अचल संपत्ति है। ये आंकड़े दिसंबर 2017 तक के हैं।
 
वित्त मंत्रालय की तरफ से गुरुवार को जारी बयान में कहा गया है जब्त संपत्तियों में प्लॉट, फ्लैट, दुकानें, जेवरात, वाहन, बैंक खातों में जमा धन और सावधि जमा आदि है।
 
आयकर विभाग की चेतावनी के एक दिन बाद वित्त मंत्रालय का बेनामी संपत्ति जब्त करने का आंकड़ा सामने आया है। विभाग ने बेनामी संपत्ति के लेन-देन से लोगों को दूर रहने की चेतावनी देते हुए कहा था कि इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी जिसमें आपराधिक मुकदमा और सात वर्ष तक की कड़ी सजा हो सकती है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चिदंबरम के बेटे को सुप्रीम कोर्ट की फटकार