Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चौंक जाएंगे पढ़कर! वीवीआईपी बाबा राम रहीम की कमाई अरबों में...

हमें फॉलो करें चौंक जाएंगे पढ़कर! वीवीआईपी बाबा राम रहीम की कमाई अरबों में...
, शुक्रवार, 25 अगस्त 2017 (14:28 IST)
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां के पंथ की आय अरबों में हैं फिर भी डेरा की ओर से इस अकूत कमाई पर टैक्स देने की जरूरत नहीं समझी गई। 
 
डेरा प्रमुख राम रहीम के नियंत्रण वाले इस डेरा की स्थापना वर्ष 1948 में एक साधु मस्ताना बलोचिस्तानी ने की थी। डेरा का दावा है कि वह एक 'आध्यात्मिक संगठन' है।   
 
देशभर में कई आश्रम : डेरा सच्चा सौदा का साम्राज्य विदेशों तक फैला हुआ है। देश में डेरा के करीब कई आश्रम हैं और उसकी शाखाएं अमेरिका, कनाडा और इंग्लैंड से लेकर ऑस्ट्रेलिया और यूएई तक फैली हुई हैं। पांच करोड़ से ज्यादा अनुयायी डेरा सच्चा सौदा को मानने वाले हैं, जिनमें से 25 लाख अकेले हरियाणा में ही मौजूद हैं। विदित हो कि उनके ज्यादातर अनुयायी दलित सिख हैं। सिरसा के जिले में मौजूद सभी दुकानों के नाम के आगे सच शब्द लिखा दिखाई पड़ता है।  
 
कारोबार भी कम नहीं : बाबा रामदेव के पतंजलि उत्पादों की तरह ही राम रहीम भी एमएसजी नाम से प्रोडक्ट्स बाजार में बेचते हैं। एमएसजी के पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में 200 स्टोर हैं। कंपनी के प्रोडक्ट्स में दाल, अनाज, चावल, आटा, देसी घी, मसाले, अचार, जेम, शहद, मिनरल वॉटर और नूडल्स शामिल हैं। बाबा के पास हरियाणा के सिरसा में करीब 700 एकड़ की एग्रीकल्चर लैंड है। वे एक गैस स्टेशन और एक मार्केट कॉम्प्लेक्स भी चलाते हैं। 
 
अंग्रेजी दैनिक फाइनेंशियल एक्सप्रेस के अनुसार तीन वर्ष पहले डेरा की प्रतिदिन की कमाई 16,44,833 रुपए थे। जबकि जनसत्ता में वर्ष 2010-11 की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बाबा की सालाना आय 165,248,455 रुपए थी। वर्ष 2011-12 में यह 202,099,999 रुपए थी। इसके अलावा, 2012-13 में यह कमाई 290,818,760 रुपए हो गई थी। 
 
इस पंथ को और इससे जुड़े संगठनों को आयकर कानून, 1961 की धारा 10 (23) के अंतर्गत कर से छूट हासिल है। डेरा जनसेवा की गतिविधियां भी चलाता है और बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविर और पुनर्वास केन्द्र चलाता है। 
 
डेरा को उनकी शाही जीवन शैली के लिए भी जाना जाता है। उनके पास रेंज रोवर एसयूवी है और आमतौर पर 100 वाहनों का काफिला चलता है। साथ ही, वे देश के उन 36 आदमियों में से एक हैं, जिन्हें वीवीआईपी का दर्जा मिला है और उनको जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई जाती है।  
 
वर्ष 2015 ने देश 100 सर्वाधिक ताकतवर लोगों की सूची बनाई थी उसमें बाबा का क्रम 96 नंबर पर था। उन्होंने एक एल्बम लव चार्जर रिलीज किया था। उनके इस एल्बम की एक करोड़ से ज्यादा सीडी बेची गई थीं। वे फिल्म निर्माण की सारी‍ विधाओं में पारंगत हैं और अब तक पांच फिल्में बना चुके हैं और वे खुद ही फिल्म निर्माता और ‍अभिनेता हैं। पंजाब और हरियाणा के बहुत से राजनीतिज्ञ चुनावों से पहले उनका आशीर्वाद लेते हैं।  
 
उनके कई मामलों में भाजपा बहुत मददगार साबित हुई है। वे वर्ष 2002 के हैं जिसमें उन पर डेरा की दो साध्वियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। डेरा प्रमुख के इस कांड के बाद एक अज्ञात पत्र तत्कालीन प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी को इस मामले की जानकारी दी थी। इसके बाद पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने घटना की सीबीआई जांच का आदेश दिया था।  इस मामले में अदालत ने उन्हें दोषी करार दिया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डेरा प्रमुख राम रहीम दोषी करार (लाइव)