Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा को फिल्म की फ्रेंचाइजी मिले तो नाम होगा 'लाई हार्ड' : राहुल

हमें फॉलो करें भाजपा को फिल्म की फ्रेंचाइजी मिले तो नाम होगा 'लाई हार्ड' : राहुल
नई दिल्ली , शनिवार, 23 दिसंबर 2017 (12:01 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2जी स्पेक्ट्रम और आदर्श सोसायटी घोटाला मामले में अदालत के फैसले पर भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने एक ट्वीट में हॉलीवुड की फिल्म 'डाई हार्ड' का हवाला देते कहा कि अगर भाजपा को फिल्म की फ्रेंचाइजी मिले तो उसका नाम होगा 'लाई हार्ड', क्योंकि भाजपा हमेशा ही झूठ बोलती है।
 
कांग्रेस की बागडोर संभालने के बाद शुक्रवार को पार्टी की सर्वोच्च नीति-निर्धारक इकाई कार्यसमिति की पहली बैठक को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा था कि संप्रग सरकार के खिलाफ 2जी मुद्दे को एक बड़ा हथियार बनाया गया और उसकी असलियत अदालत के फैसले के बाद सामने आ गई है।
 
 
webdunia
उन्होंने यह भी कहा कि प्रगतिशील गठबंधन सरकार को बदनाम करने के लिए 2जी घोटाले का झूठा ताना-बाना बुना जिसकी अदालत के फैसले से कलई खुल गई और इसके लिए प्रधानमंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिलीपींस में तूफान का कहर, 90 लोगों की मौत