Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गुजरात चुनाव : ओपिनियन पोल से कांग्रेस परेशान, भाजपा पर लगाया यह गंभीर आरोप

हमें फॉलो करें गुजरात चुनाव : ओपिनियन पोल से कांग्रेस परेशान, भाजपा पर लगाया यह गंभीर आरोप
नई दिल्ली , गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017 (09:06 IST)
नई दिल्ली। गुजरात चुनाव की घोषणा से पहले आए ओपिनियन पोल में भाजपा की बढ़त से परेशान कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। 
 
कांग्रेस ने बुधवार को ओपिनियन पोल को खारिज कर दिया जिसमें गुजरात में भाजपा को बढ़त दिखाया गया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि यह मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश है।
 
गुजरात के प्रभारी एआईसीसी महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस राज्य में समान सोच वाले दलों और संगठनों के साथ गठबंधन के लिए काम कर रही है।
 
गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने कहा, 'गठबंधन और समझौता अब तक सामने नहीं आया है और यहां हमारे चैनल हैं जो कि भाजपा की जीत घोषित कर रहे हैं। यह साफ तौर पर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश है।' 
 
साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राज्य के लोगों के लिए खुशहाली सूचकांक का नारा दिया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महिला पत्रकार की कैब में जबरन घुसा 'पुलिसकर्मी'