Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फरवरी में 85 हजार 174 करोड़ जीएसटी संग्रह

हमें फॉलो करें फरवरी में 85 हजार 174 करोड़ जीएसटी संग्रह
, मंगलवार, 27 मार्च 2018 (17:56 IST)
नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत फरवरी महीने के लिए कर संग्रह 85,174 करोड़ रुपए रहा है। इससे पहले जनवरी के लिए 86 हजार 318 करोड़ रुपए और दिसंबर के लिए 86 हजार 703 करोड़ रुपए का जीएसटी संग्रह हुआ था।
 
 
वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि 25 मार्च तक जीएसटी नेटवर्क (जीएसटीएन) पर एक करोड़ पांच लाख करदाता पंजीकृत थे। इनमें 18 लाख 17 हजार कंपोजिशन योजना के तहत पंजीकृत हैं, जिन्हें तिमाही दर तिमाही रिटर्न भरना होता है। शेष 86 लाख 37 हजार करदाताओं को हर महीने रिटर्न फाइल करना होता है। इनमें फरवरी महीने के लिए 25 मार्च तक 59 लाख 51 हजार जीएसटीआर-3बी रिटर्न भरे गए हैं।
 
फरवरी के लिए 26 मार्च तक कुल 85,174 करोड़ रुपए का जीएसटी प्राप्त हुआ था। इसमें से 14,945 करोड़ रुपए केंद्रीय जीएसटी, 20,456 करोड़ रुपए राज्य जीएसटी और 42,456 करोड़ रुपए एकीकृत जीएसटी के रूप में प्राप्त हुए हैं। क्षतिपूर्ति अधिभार के रूप में 7,317 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं। 
 
मंत्रालय ने बताया कि एकीकृत जीएसटी खाते से 12,140 करोड़ रुपए केंद्रीय जीएसटी खाते में और 13,424 करोड़ रुपए राज्य जीएसटी खाते में स्थानांतरित किए जा रहे हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जेएलआर लैंड रेंज रोवर ने पेश की एवोके कन्वर्टिबल, कीमत 69.53 लाख रुपए