Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सरकार ने बढ़ाई GPF पर ब्याज दर, 50 लाख सरकारी कर्मचारियों को होगा बड़ा फायदा

हमें फॉलो करें सरकार ने बढ़ाई GPF पर ब्याज दर, 50 लाख सरकारी कर्मचारियों को होगा बड़ा फायदा
नई दिल्ली , मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018 (19:25 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जनरल प्रोविडेंट फंड (जीपीएफ) पर ब्याज दर 7.6% से बढ़ाकर 8% कर दी है। इससे 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा होगा। नई दरें 1 अक्टूबर से लागू मानी जाएंगी।
 
सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए यह बढ़ोतरी की है। जीपीएफ की नई दर केंद्रीय कर्मियों, रेलवे और डि‍फेंस कर्मचारियों के लिए लागू होगी। इससे पिछली तिमाही (जुलाई-सितंबर) में जीपीएफ पर ब्याज दर 7.6 फीसदी थी।
 
जीपीएफ खाता सरकारी कर्मचारियों के लिए होता है। उनके वेतन का एक तय हिस्सा हर महीने इस खाते में जमा होता है। रिटायरमेंट पर कर्मचारियों को जीपीएफ खाते की रकम मिलती है। इस पर टैक्स नहीं लगता।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने सरकार ने पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि जैसी छोटी बचत योजनाओं पर भी ब्याज दरें 0.40% तक बढ़ाई थीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या है ब्लैक फ्रायडे का इतिहास?