Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जेल में अनियमितताओं का भंडाफोड़ करने वाली रूपा को राष्ट्रपति पदक

हमें फॉलो करें जेल में अनियमितताओं का भंडाफोड़ करने वाली रूपा को राष्ट्रपति पदक
, शनिवार, 16 सितम्बर 2017 (23:50 IST)
बेंगलुरू। केंद्रीय कारागार में कथित अनियमितताओं का भंडाफोड़ करने वाली पूर्व डीआईजी डी. रूपा को आज राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया। उन्होंने जेल में बंद अन्नाद्रमुक नेता वीके शशिकला को मिल रही विशेष सुविधाओं का भी भंडाफोड़ किया था।
 
राज्यपाल वजूभाई वाला ने राजभवन में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और गृहमंत्री रामलिंगा रेड्डी की मौजूदगी में विशिष्ट सेवा के लिए उन्हें पुरस्कार से नवाजा। विशिष्ट सेवा के लिए चयनित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को भी राष्ट्रपति पदक दिया गया।
 
तत्कालीन जेल डीआईजी डी. रूपा ने जुलाई में पुलिस महानिदेशक को एक रिपोर्ट सौंपी थी जिसमें कहा गया कि आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रपन्ना अग्रहर केंद्रीय कारागार में बंद शशिकला को विशेष सुविधाएं दी जाती हैं और इस तरह की चर्चा है कि इसमें दो करोड़ रुपए रिश्वत का लेनदेन हुआ है। इसके बाद मामले में सार्वजनिक आरोप-प्रत्यारोप होने के कारण रूपा और डीजी दोनों का तबादला कर दिया गया और मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सहवाग ने की ‘मूर्खतापूर्ण’ बात : गांगुली