Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अपने साथ हुई दरिंदगी के बाद भी भारत की तारीफ कर गई स्‍पेन की दुष्‍कर्म पीड़ित महिला

हमें फॉलो करें अपने साथ हुई दरिंदगी के बाद भी भारत की तारीफ कर गई स्‍पेन की दुष्‍कर्म पीड़ित महिला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 6 मार्च 2024 (16:47 IST)
  • 63 देशों की यात्रा पूरी कर पति के साथ भारत आई थी पीड़ित महिला
  • जाते जाते भारत की तारीफ कर गई, कहा अच्‍छी यादें ले जा रही हूं
  • झारखंड के दुमका में 7 लोगों ने किया था स्‍पेनिश महिला का गैंगरेप
अगर किसी विदेशी महिला की दूसरे देश में इज्‍जत लुट जाए तो जाहिर है पूरे देश के माथे पर कलंक लगने जैसा हो जाता है। लेकिन गैंगरेप की पीड़िता एक विदेश महिला ऐसी भी हैं, जिसकी खुद की इज्‍जत लुट जाने के बाद भी उसने पूरे देश के लोगों को इसका जिम्‍मेदार नहीं ठहराया है, इसके ठीक उलट जिस भारत में उसका गैंग रेप हुआ, उसने जाते जाते उसकी भी लाज रख ली।
ALSO READ: झारखंड में घूमने आई स्पेन की महिला के साथ दरिंदगी, पहले पीटा फिर 7-8 युवकों ने किया गैंगरेप
दरअसल, हाल ही में झारखंड के दुमका में स्‍पेन की एक ट्रैवल ब्‍लॉगर के साथ 7-8 लोगों ने बेहद दरिदंगी के साथ गैंग रेप किया। महिला अपने पति के साथ स्‍पेन से भारत भ्रमण पर आई थी। दुमका में अपनी यात्रा के पड़ाव के दौरान उसके साथ यह घटना घटी।

क्‍या था मामला : अतिथि देवो भव: वाले देश में महिला के साथ दरिदंगी की ऐसी घटना सामने आई है, जिससे हर कोई सन्न है। 63 देशों की यात्रा पूरी कर पति के साथ भारत आई थी। स्पेन की यह महिला व एक पुरुष टूरिस्ट दो अलग-अलग बाइक से निकले थे। देर शाम हो जाने की वजह से हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के समीप दोनों विश्राम के लिए रुके थे। देर रात करीब 10 बजे 7 से 8 की संख्या में पहुंचे युवकों ने पहले उनके साथ मारपीट की फिर महिला के साथ दुष्कर्म भी किया।
ALSO READ: झारखंड में स्पेन की महिला से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार
भारत के लिए क्‍या कह गई महिला : घटना के बाद पूरे देश में इसे लेकर रोष है, हालांकि इस बीच पीड़ित स्‍पेनिश महिला ने अपनी इज्‍जत लुट जाने के बाद भी भारत की तारीफ की है। महिला ने कहा कि उसके साथ जो कुछ भी हुआ वो बेहद दरिंदगी और बर्बरता से भरा और कभी भी न भूलने जैसा है, यह घटना मुझे जिंदगीभर सालती रहेगी। हालांकि महिला ने कहा कि लेकिन इसके लिए पूरे भारत देश के लोगों को न जिम्‍मेदार ठहराया जा सकता है और न ही दोष दे सकते हैं। महिला ने कहा कि ऐसी घटना किसी भी देश में हो सकती थी, दुनिया के सभी देशों में ऐसे कुछ लोग मिल जाएंगे, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पूरे देश को ही भला बुरा कहा जाए।

भारत से अच्‍छी यादें ले जा रही : महिला ने आगे कहा कि भारत के लोग अच्‍छे हैं, मेरी भारत के साथ अच्‍छी यादें जुड़ी हुईं हैं। मैं बाकी लोगों पर दोषारोपण नहीं करुंगी, बल्‍कि इसके लिए वही अपराधी जिम्‍मेदार हैं, जिन्‍होंने मेरे साथ यह किया। बता दें कि दुष्‍कर्म पीड़ित स्‍पेनिश महिला मंगलवार को अपने पति के साथ नेपाल के लिए रवाना हो गई।

दुनिया घूमने निकली महिला : महिला अपने पति के साथ बाइक पर दुनिया घूमने निकली है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार एक्टिव है। वे दोनों अपनी मोटरबाइक पर कोलकाता से 1 मार्च को नेपाल के लिए निकले थे। दुमका में कुरमाहाट के पास अंधेरा होने पर उन्होंने वहीं रुकने का फैसला किया। दोनों ने सड़क से एक किलोमीटर दूर टेंट लगाया, जहां महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले पर संज्ञान लिया है और झारखंड में कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। महिला आयोग ने घटना को लेकर विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है।
Edited by Navin Rangiyal


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

7 भाजपा विधायकों को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने रद्द किया निलंबन