Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई के कमला मिल्स कम्पाउंड में भयावह आग, 15 की मौत

हमें फॉलो करें मुंबई के कमला मिल्स कम्पाउंड में भयावह आग, 15 की मौत
मुंबई , शुक्रवार, 29 दिसंबर 2017 (07:24 IST)
मुंबई। मुंबई के कमला मिल्स कम्पाउंड के मोजोज रेस्टोरेंट में देर रात आग लगने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए।
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार दमकल विभाग को करीब रात साढ़े 12 बजे कमला मिल्स कम्पाउंड की मोजोज बार एंड रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मिली। आग 30 मिनट के भीतर पूरे रेस्टोरेंट में फैल गई। दमकल कर्मियों ने मौके पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आग में झुलसे लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

webdunia
बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। जिस समय आग लगी तब वहां एक बर्थडे पार्टी चल रही थी और उसमें 50 लोग मौजूद थे। 
 
दमकल अधिकारी के अनुसार मारे गए लोगों में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं जो रेस्तरां की छत पर पार्टी में शामिल होने के लिए गई थीं। आग लगने कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।

अधिकारी ने बताया कि कूलिंग अभियान अभी जारी है। घायलों में से कुछ की स्थिति गंभीर है। बीएमसी के आपदा प्रबंधन इकाई के अधिकारियों ने बताया कि घायलों को केईएम और सियोन अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि सोनिया दक्षिण गोवा के एक रिजॉर्ट में ठहरी हुई हैं और जनवरी के पहले सप्‍ताह में उनकी वापसी हो सकती है।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई की एक इमारत में आग लगने की घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, 'मुंबई में आग लगने की घटना से दु:खी हूं। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिजनों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'
 
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत हृतेष संघवी, जिगर संघवी और पब चलाने वाले सी ग्रेड हॉस्पिटैलिटी के अभिजीत मानका के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
 
अधिकारी ने बताया कि एन एम जोशी मार्ग पुलिस थाना ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है और इनमें से दो को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
 
webdunia
इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आग लगने की घटना पर दुख व्यक्त किया है। फडणवीस ने ट्वीट किया, 'मुंबई के कमला मिल्स में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे सुनकर व्यथित हूं। घटना में कई लोगों की जान चली गई। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बीएमसी आयुक्त को इस संबंध में गहन जांच का निर्देश देता हूं।'
 
एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त (अजय मेहता) को दोषी अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
 
webdunia
भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने ट्वीट किया, 'मुंबई के कमला मिल्स परिसर स्थित पब में आग लगने की घटना को लेकर मैंने मुख्यमंत्री एवं बीएमसी आयुक्त से अनुरोध किया है कि वे देखें कि ऐसे पब, हुक्का पार्लर एवं मुंबई के फार्सन मार्ट/वर्कशॉप्स में ऐसे हादसों से बचने के पुख्ता इंतजाम हैं या नहीं। दो सप्ताह पहले कुछ इसी तरह की घटना में फार्सन वर्कशॉप साकीनाका में आग लगने के कारण कई लोग मारे गए थे।'
 
उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि कमला मिल्स में ऐसे कई प्रतिष्ठान अवैध हैं, इनमें से कुछ को बाद में नियमित कर दिया गया और जहां आग लगने की घटना हुई वह गैरकानूनी तरीके से बना था।

कमला मिल्स कम्पाउंड में परिष्कृत औद्योगिक परिसर, रेस्तरां, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के अलावा कई मीडिया संस्थानों के कार्यालय स्थित हैं। (एजेंसियां) 
चित्र और वीडियो सौजन्य : ट्वीटर/यूट्यूब 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टॉप 10 : 2017 में बॉक्स ऑफिस पर सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्में