Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वित्तमंत्री सीतारमण बोलीं, 30 लाख करोड़ डॉलर की होगी भारतीय अर्थव्यवस्था

हमें फॉलो करें वित्तमंत्री सीतारमण बोलीं, 30 लाख करोड़ डॉलर की होगी भारतीय अर्थव्यवस्था

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गांधीनगर , बुधवार, 10 जनवरी 2024 (18:24 IST)
  • साल 2047 तक 30 लाख करोड़ डॉलर अर्थव्यवस्था का अनुमान
  • भारत इस समय दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था
  • वर्ष 2027-28 तक होगी तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था
Finance Minister's statement regarding economy : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि भारत वित्त वर्ष 2027-28 तक 5 लाख करोड़ डॉलर से अधिक के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। अनुमानों के हिसाब से भी भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार वर्ष 2047 तक 30 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच जाएगा।
 
इसके साथ ही सीतारमण ने कहा कि रुढ़िवादी अनुमानों के हिसाब से भी भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार वर्ष 2047 तक 30 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच जाएगा। सीतारमण ने यहां आयोजित वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, संभव है कि हम वित्त वर्ष 2027-28 तक तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे और हमारी जीडीपी उस समय तक पांच लाख करोड़ डॉलर से अधिक हो जाएगी। एक रुढ़िवादी अनुमान है कि वर्ष 2047 तक हमारी अर्थव्यवस्था कम से कम 30 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच जाएगी।
 
इस समय भारत लगभग 3.4 लाख करोड़ डॉलर के जीडीपी के साथ दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। अभी अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी उससे आगे हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था के चालू वित्त वर्ष में 7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है जबकि पिछले वित्त वर्ष में इसकी वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रही थी।
इस मौके पर सीतारमण ने कहा कि भारत को वर्ष 2023 तक 23 वर्षों के दौरान 919 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) मिला है। इसमें से 65 प्रतिशत यानी 595 अरब डॉलर एफडीआई नरेंद्र मोदी सरकार के पिछले आठ-नौ वर्षों के कार्यकाल में आया है। उन्होंने वित्तीय समावेशन का जिक्र करते हुए कहा कि बैंक खाता रखने वाले लोगों की संख्या 50 करोड़ हो गई है जबकि 2014 में 15 करोड़ लोगों के पास ही बैंक खाते थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

maharashtra politics : मुख्मयंत्री शिंदे को राहत, एकनाथ गुट के विधायक अयोग्य नहीं