Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नहीं दिखा चांद, देश में शनिवार को मनेगी ईद

हमें फॉलो करें नहीं दिखा चांद, देश में शनिवार को मनेगी ईद
नई दिल्ली , गुरुवार, 14 जून 2018 (21:45 IST)
नई दिल्ली। देश में कहीं से भी चांद नजर नहीं आने की वजह से अब ईद शनिवार को मनाई जाएगी। जामा मस्जिद की ‘मरकजी रुयते हिलाल कमेटी’की बैठक के बाद यह घोषणा की गई कि देश में कहीं चांद नजर नहीं आया है और ऐसे में कल ईद नहीं होगी।


फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि देश के किसी भी हिस्से में चांद नहीं दिखा। इसलिए अब ईद शनिवार को होगी।

इस बार के रमजान का कल आखिरी रोजा होगा। इस्लामी कैलेंडर के तहत रमजान का महीना पूरा होने पर ईद मनाई जाती है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिंदेश्वर पाठक को प्रतिष्ठित निक्की एशिया सम्मान, टोकियो में हुए सम्मानित