Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाक के खिलाफ कार्रवाई के लिए रूस-चीन को राजी करें : दिग्विजय

हमें फॉलो करें पाक के खिलाफ कार्रवाई के लिए रूस-चीन को राजी करें : दिग्विजय
नई दिल्ली , शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 (14:50 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को उम्मीद जताई कि सीमापार आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दबाव बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस और चीन को प्रभावित करने में सक्षम होंगे।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि ब्रिक्स देशों से हमारे विशिष्ट मेहमानों का हम गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। ब्रिक्स दुनिया की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करता है और यह दुनिया की जीडीपी का 22 प्रतिशत निर्माण करता है। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री पाकिस्तान के राज्य प्रायोजित आतंकवाद के बारे में ब्रिक्स के अन्य सदस्यों को राजी करने में सक्षम होंगे। 
 
सिंह ने कई ट्विट कर कहा कि अगर चीन और रूस संयुक्त रूप से भारत में आतंकवाद, अपराध के आकाओं और आरोपियों को भारत को सौंपने के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाएंगे तो पाकिस्तान इससे इंकार नहीं कर सकेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री अपनी भाषण कला से नेताओं को राजी करने में सक्षम होंगे।
 
उन्होंने ट्विट कर कहा कि मोदी क्या आप अपनी भाषण कला से उन्हें राजी करने में सक्षम होंगे? मुझे पूरी उम्मीद है कि आप ऐसा करेंगे। आपको शुभकामनाएं! (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्रिक्स देशों की असल समस्याएं क्या हैं ?