Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली की इज्जत तार-तार, महिला को निर्वस्त्र घुमाया...

हमें फॉलो करें दिल्ली की इज्जत तार-तार, महिला को निर्वस्त्र घुमाया...
, शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017 (13:02 IST)
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार और दिल्ली सरकार की नाक के नीचे एक महिला को सिर्फ इसलिए निर्वस्त्र घुमाया क्योंकि उसने नशे के खिलाफ आवाज उठाई थी। हालांकि इस सिलसिले में छह महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। 
 
यह भयानक वाकया राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके का है और पीड़ित महिला दिल्ली महिला आयोग की कार्यकर्ता है। पीड़ित महिला ने एक घर से अवैध रूप से बिक रही शराब को पकड़वाया था। महिला इस समय दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। 
 
पीड़ित महिला ने रोते हुए मीडिया को बताया कि उसका अपराध सिर्फ इतना था कि उसने अवैध रूप से बिक रही शराब को पकड़वाया था। उसे डेढ़ घंटे तक इलाके में निर्वस्त्र घुमाया गया। इस बीच, एक पुलिस वाला आया भी और उसने महिला को छोड़ने की अपील भी की तो उसे भी पीटा गया। 
 
महिला ने दिल दहला देने वाली आपबीती सुनाते हुए कहा कि कुछ महिलाओं ने ही उसके कपड़े तार-तार कर दिए। जब उसने विरोध किया और वह एक स्थान पर बैठ गई तो उसे बुरी तरह पीटा गया। इस घटना का सबसे शर्मनाक पहलू यह रहा कि डेढ़ घंटे की इस अवधि में पुलिस को खबर तक नहीं लगी। 

गौरतलब है कि छह दिसंबर की शाम नरेला में महिला पंचायत के दौरान स्वाति से वहां की महिलाओं ने अवैध रूप से होने वाली शराब की बिक्री के बारे में शिकायत की थी। इसके बाद महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी कर बड़ी मात्रा में शराब बरामद की। इससे नाराज शराब माफिया ने गुरुवार को एक महिला को बीच सड़क पर पिटाई की गई और उसे निर्वस्त्र कर घुमाया गया। 
 
घायल महिला को हरिशचंद्र अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे शाम को एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अस्पताल में जाकर महिला का हालचाल लिया। इससे पहले केजरीवाल ने कल रात ट्वीट कर उपराज्यपाल से दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वैश्विक जलवायु संकट : भारतीय दर्शन और संस्कृति में समाधान