दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों के लिए 52 केंद्रों पर मतदान जारी

Webdunia
बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (11:03 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनावों के लिए राष्ट्रीय राजधानी के कॉलेजों में 52 केंद्रों पर मतदान चल रहा है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि डूसू चुनावों में 1.35 लाख छात्र 23 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर सकेंगे।


अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ संकाय सदस्यों को केंद्रों पर पर्यवेक्षकों के तौर पर तैनात किया गया है और करीब 700 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें लगाई गई हैं। कॉलेजों में मतदान आज सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुआ और यह दोपहर एक बजे तक चलेगा। शाम की पाली वाले कॉलेजों में दोपहर तीन बजे से लेकर शाम साढ़े सात बजे तक मतदान होगा।

डूसू चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रत्याशी मैदान में हैं, वहीं आम आदमी पार्टी (आप) की छात्र इकाई छात्र युवा संघर्ष समिति ने वामपंथी छात्र संगठन अखिल भारतीय छात्र संघ (आइसा) के साथ गठबंधन किया है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में हार्ट अटैक से मौत

कृष्णानंद राय की हत्या के बाद दहशत का पर्याय बन गया था मुख्तार अंसारी

अंबानी और अडाणी में पहली बार गठजोड़, रिलायंस ने अडाणी पावर की परियोजना में हिस्सेदारी खरीदी

डराना-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति, CJI को वकीलों की चिट्ठी पर बोले PM मोदी

मेट्रो में डांस और सड़क पर स्‍टंट करने वाली वायरल लड़कियां पहुंची हवालात

हरदीप पुरी ने क्यों की सुनीता केजरीवाल की तुलना राबड़ी देवी से

मुख्तार अंसारी की मौत की होगी न्यायिक जांच, गरिमा सिंह जांच अधिकारी नामित

NCW की शरण में भाजपा की रेखा पात्रा, TMC नेता के खिलाफ लगाए गंभीर आरोप

धन संकट से परेशान कांग्रेस को बड़ा झटका, IT विभाग ने दिया 1700 करोड़ का नोटिस

बांदा में मुख्‍तार अंसारी का पोस्टमार्टम, कालीबाग कब्रिस्तान में किया जाएगा सुपुर्द ए खाक

अगला लेख