Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में सर्दी का सितम, टूट गया 13 साल का रिकॉर्ड

हमें फॉलो करें दिल्ली में सर्दी का सितम, टूट गया 13 साल का रिकॉर्ड

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 31 जनवरी 2024 (07:26 IST)
  • जनवरी के 30 दिन में औसत अधिकतम तापमान 13 वर्षों में सबसे कम
  • औसत न्यूनतम तापमान 13 वर्षों में दूसरी बार सबसे कम
  • पूरे माह राजधानी में शीतलहर और कोहरा का कहर
Delhi cold : दिल्ली में इस महीने 30 जनवरी तक औसत अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 13 वर्षों में सबसे कम है। 
 
मौसम विज्ञाग विभाग (IMD) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इसी अवधि के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में औसत न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 13 वर्षों में दूसरी बार सबसे कम रहा।
 
आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, 1 से 30 जनवरी के दौरान दिल्ली में औसत अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 13 वर्षों में सबसे कम है। जनवरी 2012 में पूरे महीने का औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19.7 डिग्री सेल्सियस और 7.5 डिग्री रहा था जबकि जनवरी 2013 में यह क्रमश 19 डिग्री और 6.1 डिग्री दर्ज किया गया था।

webdunia
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह शीतलहर और कोहरा देखने को मिला। कोहरा छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी कम हुई।
 
मौसम कार्यालय ने बुधवार को अधिकांश स्थानों पर घने कोहरे और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश 10 डिग्री सेल्सियस और 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bihar विधानसभा में 10 फरवरी को नीतीश कुमार की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट, साबित करना होगा बहुमत