Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बदला भाजपा मुख्यालय का पता, जानिए क्या है नए दफ्तर में खास...

हमें फॉलो करें बदला भाजपा मुख्यालय का पता, जानिए क्या है नए दफ्तर में खास...
नई दिल्ली , रविवार, 18 फ़रवरी 2018 (12:28 IST)
नई दिल्ली। राजधानी के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर बने भाजपा के हाईटेक मुख्यालय के उद्घाटन के साथ ही करीब 34 साल बाद पार्टी का पता आज से बदल गया।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिलापट्ट का अनावरण किए जाने के साथ ही भाजपा मुख्यालय का पता 11 अशोक रोड से बदलकर अब 6-ए दीनदयाल उपाध्याय मार्ग हो गया। करीब आठ हजार वर्गमीटर भूभाग में फैले मुख्यालय में तीन ब्लॉक हैं। इस इमारत का शिलान्यास मोदी ने ही 18 अगस्त 2016 को किया था। मुख्यालय को सभी प्रकार की अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से लैस किया गया है। मुख्यालय का 70 प्रतिशत हिस्सा हरित क्षेत्र है। 
 
यहां डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर वाई-फाई और वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इतना ही नहीं अशोक रोड स्थित मुख्यालय पर नित होने वाले सड़क जाम की समस्या से सीख लेते हुए बेसमेंट में दो फ्लोर की पार्किंग व्यवस्था की गई है, जिसमें एक साथ कम से कम 300 वाहन पार्क किये जा सकते हैं।
 
इस मुख्यालय में सौर ऊर्जा से बिजली आपूर्ति की भी वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली से भी इस इमारत को सुसज्जित किया गया है। नए मुख्यालय के छठे माले पर पार्टी अध्यक्ष का कार्यालय होगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा को मिला नया दफ्तर, क्या बोले पीएम मोदी...