Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास, समर्थन में 454 और विरोध में पड़े 2 वोट | Highlights

हमें फॉलो करें women reservation bill
, बुधवार, 20 सितम्बर 2023 (19:36 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill)  बिल पास हो गया। नारी शक्ति वंदन को कल लोकसभा में पेश किया गया था। बुधवार को इस बिल पर चर्चा हुई। चर्चा के बाद वोटिंग की गई। महिला आरक्षण बिल पर पर्ची के जरिए वोटिंग की गई। 454 वोट के साथ लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास हो गया। बिल के विरोध में 2 वोट मिले। कल इस बिल को राज्यसभा में पेश किया जाएगा। पेश है मुख्य बिंदु-


07:37 PM, 20th Sep
454 वोट के साथ लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास हो गया। बिल के विरोध में 2 वोट मिले। कल इस बिल को राज्यसभा में पेश किया जाएगा। इसके बाद यह कानून का रूप ले लेगा। 

07:04 PM, 20th Sep
थोड़ी देर में महिला आरक्षण बिल पर वोटिंग। सेक्रेटरी जनरल उत्पल कुमार सिंह ने बताया कि महिला आरक्षण बिल पर पर्ची से वोटिंग होगी। 

06:14 PM, 20th Sep
अमित शाह बोले- राजनीतिक मुद्दा नहीं
webdunia
गृह मंत्री अमित शाह ने बिल पर चर्चा के दौरान कहा कि ये युग बदलने वाला विधेयक है। कल का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। वर्षों से लंबित बिल आज पेश हुआ। एक तिहाई सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होगी। अमित शाह ने महिला आरक्षण बिल पर चर्चा करते हुए कहा कि इस बिल के जरिए एक तिहाई सीटें मातृशक्ति के लिए आरक्षित हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस देश की बेटी न केवल नीतियों के अंदर अपना हिस्सा पाएगी, बल्कि नीति निर्धारण में भी अपने पद को सुरक्षित करेगी। उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियों के लिए ये बिल पॉलिटिकल एजेंडा हो सकता है, लेकिन मेरी पार्टी और मेरे नेता पीएम मोदी के लिए ये राजनीतिक मुद्दा नहीं है। 

05:49 PM, 20th Sep
OBC आरक्षण के बिना महिला आरक्षण बिल अधूरा', लोकसभा में बोले राहुल गांधी
webdunia
महिला आरक्षण बिल पर चर्चा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- नई संसद में बोलने पर खुशी हो रही है। महिला आरक्षण में ओबीसी को आरक्षण नहीं। इस मामले को लंबे समय तक नहीं टाला जाए। ये बिल आज ही लागू होना चाहिए। इस प्रक्रिया में राष्ट्रपति का होना जरूरी था। सरकार अडाणी मुद्दे से ध्यान हटाना चाहती है।


04:56 PM, 20th Sep
उत्तरप्रदेश-राजस्थान की महिलाएं संसद पहुंचीं
बीजेपी ने सभी सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को नए संसद भवन में लाने की जिम्मेदारी दी है, ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं नए संसद भवन को देख सकें। यह क्रम विशेष सत्र तक जारी रहेगा। 

04:05 PM, 20th Sep
AIMIM नेता ओवैसी ने किया महिला आरक्षण बिल का विरोध। उन्होंने कहा कि यह बिल लोगों को बांटने के लिए लाया गया है।

04:04 PM, 20th Sep
महिलाओं को लड्डू दिखा रहे हैं और कहते हैं खा नहीं सकते
शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने महिला आरक्षण से संबंधित विधेयक को अगले लोकसभा चुनाव से लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को लड्डू दिखा रही है, लेकिन कह रही है कि वे इसे खा नहीं सकतीं।
 
हरसिमरत ने सवाल किया कि कुछ ही घंटों में नोटबंदी और लॉकडाउन करने वाली सरकार को यह विधेयक लाने में साढ़े नौ साल का समय क्यों लगा? इस विधेयक को लेकर जो उत्साह पैदा हुआ था वो इसका विवरण सामने आने के बाद 24 घंटे के भीतर ही खत्म हो गया। कहा गया है कि जनगणना और परिसीमन के बाद आरक्षण लागू होगा। किसी को पता नहीं कि यह आरक्षण कब लागू होगा?

02:45 PM, 20th Sep
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, कल का दिन ऐतिहासिक था। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रणाम करती हूं। लक्ष्मी ने संवैधानिक रूप ले लिया। जनसंघ ने महिलाओं के लिए संवैधानिक गारंटी की मांग की। सुषमा स्वराज, किरण माहेश्वरी, नजमा हेप्तुल्ला, सुमित्रा महाजन ने महिला आरक्षण बिल के लिए प्रयास किए। कुछ लोगों ने कहा कि बिल हमारा है। क्रेडिट लेने बहुत लोग आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो बिल लाई थी वह कमजोर था। हमने मजबूत आरक्षण बिल पेश किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है, धर्म के आधार पर आरक्षण असंवैधानिक। महिला सशक्तिकरण में रोड़ा ना बनें।

02:14 PM, 20th Sep
समाजवादी पार्टी की सदस्य डिंपल यादव ने लोकसभा में सरकार से आग्रह किया कि महिलाओं के लिए आरक्षण के प्रावधान वाले ‘नारीशक्ति वंदन विधेयक’ में अनुसूचित जाति और अनुसूसित जनजाति (एससी/एसटी) के साथ ही अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) तथा अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं के लिए अलग कोटा निर्धारित किया जाए।
 
डिंपल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘तीन तलाक’ की बात की और ऐसे में उनसे उम्मीद की जाती है कि आरक्षण विधेयक में अल्पसंख्यक महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सदस्य डॉ. काकोली घोष दस्तीदार ने महिला आरक्षण विधेयक को सरकार का राजनीतिक छलावा करार देते हुए इसके क्रियान्वयन को लेकर सत्ता पक्ष की मंशा पर सवाल खड़े किए।
 
दस्तीदार ने कहा कि सरकार महिला आरक्षण विधेयक लेकर तो आई है, लेकिन उसने इसके साथ अपने ही ऊपर कई सवाल खड़े किए हैं। टीएमसी की सदस्य ने कहा कि इस विधेयक को जनगणना और परिसीमन के बाद लागू किये जाने का सरकार का निर्णय उसकी कुटिल चाल है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वह संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के आरक्षण के समर्थन में हैं, पर इसमें अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी) और आर्थिक रूप से पिछड़ी जाति (ईबीसी) के लिए पर्याप्त प्रतिनिधित्व के प्रावधान होने चाहिए।


12:35 PM, 20th Sep
JDU ने ललन सिंह ने बिल का समर्थन करते हुए जातीय जनगणना की मांग की। उन्होंने कहा कि आरक्षण आपकी कृपा से नहीं बल्कि संविधान से हैं। उन्होंने महिला आरक्षण को बड़ा जुमला बताते हुए कहा कि गरीबों के साथ न्याय में आपका भरोसा नहीं। उन्होंने महिला आरक्षण में OBC आरक्षण की मांग की।


12:09 PM, 20th Sep
आप नेता संजय सिंह ने कहा, इंडिया गठबंधन के नेता संसद में बिल का समर्थन करेंगे। बिल को 2024 के चुनाव में ही लागू करने की मांग

11:44 AM, 20th Sep
द्रमुक सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने भी किया बिल का समर्थन। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पूजा और वंदन की नहीं, सम्मान व समानता की जरूरत। भाजपा पर लगाया राजनीति करने का आरोप।

11:36 AM, 20th Sep
कांग्रेस ने अपने टाइम पर बिल पास क्यों नहीं कराया
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, ये देश संविधान से चलता है। कांग्रेस ने अपने टाइम पर बिल पास क्यों नहीं कराया। कांग्रेस जब सत्ता में थी ‍तब OBC की याद नहीं आई। सोनिया जी केवल क्रेडिट लेना चाहती है, यह बिल आपका नहीं है। महिला आरक्षण बिल के लिए सबसे ज्यादा आवाज गीता मुखर्जी और सुषमा स्वराज ने उठाई।कांग्रेस बिल लाई लेकिन इसे लागू नहीं करना चाहती थी।यह बिल केवल और केवल मोदीजी और भाजपा की देन है।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, पुरुषों को भी महिलाओं के बारे में सोचने का अधिकार। महिलाओं की चिंता पुरुषों को भी है। 

11:19 AM, 20th Sep
सोनिया ने किया बिल का समर्थन
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने किया महिला आरक्षण बिल का समर्थन। कहा- भारत की स्त्री का सफर बहुत लंबा है।13 साल से महिलाएं भागीदारी का इंतजार कर रही हैं। कांग्रेस की मांग है कि बिल को तुरंत अमल में लाया जाए। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना तुरंत कराई जाए। इस बिल से राजीव गांधी का सपना पूरा होगा। बिल में देरी करना महिलाओं से नाइंसाफी। उन्होंने OBC, SC, ST महिलाओं को आरक्षण देने की मांग की।

11:15 AM, 20th Sep
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा, महिला सशक्तिकरण के लिए अहम बिल। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को मिलेगा 33 फीसदी आरक्षण। सीटों के साथ महिलाओं का आरक्षण बढ़ता जाएगा। ये संविधान संशोधन बिल है। ये दुनिया को दिशा दिखाने वाला बिल है।
webdunia
 

11:03 AM, 20th Sep
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू। महिला आरक्षण बिल पर चर्चा से पहले सोनिया गांधी ने कहा कि ये राजीव गांधी का लाया बिल है।

08:27 AM, 20th Sep
बिल पर चर्चा से पहले सुबह 10 बजे विपक्ष के नेता के चैंबर में विपक्षी नेताओं की बैठक। सुबह 10:30 पर कांग्रेस सांसदों की बैठक होगी।

07:58 AM, 20th Sep
महिला आरक्षण बिल पर आज संसद में 7 घंटे होगी चर्चा। सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी चर्चा। कांग्रेस ने चर्चा की शुरुआत सोनिया गांधी करेंगी। भाजपा की ओर से निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, दीया कुमारी, भारती पवार, अपराजिता सारंगी और सुनिता दुग्गल बोलेंगी।

07:58 AM, 20th Sep
लोकसभा में मंगलवार को पेश किए गए महिला आरक्षण विधेयक को मूर्त रूप लेने से पहले कई अवरोध पार करने होंगे जिनमें सभी राजनीतिक दलों का समर्थन पाने के साथ जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया जल्द पूरी करना शामिल हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महिला आरक्षण बिल पर चर्चा, राहुल गांधी ने खेला OBC कार्ड, बोले- हो जातीय जनगणना