Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खुलासा! दाऊद इब्राहिम के पाकिस्तान में 21 नाम

हमें फॉलो करें खुलासा! दाऊद इब्राहिम के पाकिस्तान में 21 नाम
लंदन , बुधवार, 23 अगस्त 2017 (07:55 IST)
लंदन। भारत का मोस्ट वांटेड डॉन दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में है और उसके वहां 21 नाम रखे गए हैं। उसके नाम पर पाकिस्तान के कराची शहर में तीन पते दर्ज हैं। ब्रिटेन के वित्त मंत्रालय की एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है।
 
ब्रिटेन सरकार की इस रिपोर्ट में वित्तीय प्रतिबंध लगाए जाने वाले लोगों की सूची में दाऊद का नाम शामिल है। उसका जन्म स्थान महाराष्ट्र का रत्नागिरी बताया गया है। इस सूची में उसे एक भारतीय के तौर पर शामिल किया गया है।
 
इस रिपोर्ट के अनुसार दाऊद के पास मूल रूप से भारतीय पासपोर्ट था जिसे बाद में भारत सरकार ने रद्द कर दिया था। इसके बाद उसने फर्जी तरीके से कई भारतीय और पाकिस्तानी पासपोर्ट हासिल किए थे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बवाना विधानसभा सीट पर मतदान...