Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कांग्रेस ने किया कर्पूरी ठाकुर को 'भारतरत्न' देने का स्वागत, जाति जनगणना का किया अनुरोध

हमें फॉलो करें कांग्रेस ने किया कर्पूरी ठाकुर को 'भारतरत्न' देने का स्वागत, जाति जनगणना का किया अनुरोध

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , बुधवार, 24 जनवरी 2024 (10:52 IST)
Congress welcomed the award of 'Bharat Ratna' to Karpoori Thakur : कांग्रेस ने दिग्गज समाजवादी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर (Karpoori Thakur) को 'भारतरत्न' (मरणोपरांत) से सम्मानित किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए जयराम रमेश (JaiRam Ramesh) ने बुधवार को कहा कि जाति आधारित जनगणना कराना ही ठाकुर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, लेकिन नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकारी इससे भाग रही है।
 
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह आरोप भी लगाया कि भारतरत्न देने का मोदी सरकार का फैसला उसकी हताशा और पाखंड को भी दिखाता है, क्योंकि वह राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना से इंकार कर रही है।
 
कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत 'भारतरत्न' सम्मान : कर्पूरी ठाकुर का नाम मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारतरत्न' के लिए चुना गया है। राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को उनकी जन्म शताब्दी की पूर्वसंध्या पर यह घोषणा की।
 
रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि सामाजिक न्याय के प्रणेता जननायक कर्पूरी ठाकुरजी को 'भारतरत्न' दिया जाना भले ही मोदी सरकार की हताशा और पाखंड को दर्शाता है, फिर भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कर्पूरी ठाकुरजी को मरणोपरांत भारतरत्न दिए जाने का स्वागत करती है।
 
उन्होंने कहा कि 'भागीदारी न्याय' भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 5 स्तंभों में से एक है। इसके आरंभिक बिंदु के रूप में राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना की आवश्यकता होगी। रमेश ने कहा कि राहुल गांधीजी लगातार इसकी वकालत करते रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार ने सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना 2011 के नतीजे जारी करने से इंकार कर दिया है और एक नई राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना कराने से भी इंकार कर दिया है।
 
उन्होंने कहा कि सभी वर्गों को भागीदारी देने के लिए जातिगत जनगणना कराना ही सही मायनों में जननायक कर्पूरी ठाकुरजी को सबसे उचित श्रद्धांजलि होती, लेकिन मोदी सरकार इससे भाग रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राशन घोटाला मामले में मुश्किल में TMC नेता शाहजहां शेख, ED ने कसा शिकंजा