Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या कांग्रेस को नुकसान पहुंचा रहे हैं भाजपा के 'स्लीपिंग सेल'? कांग्रेस नेता का सनसनीखेज बयान

हमें फॉलो करें क्या कांग्रेस को नुकसान पहुंचा रहे हैं भाजपा के 'स्लीपिंग सेल'? कांग्रेस नेता का सनसनीखेज बयान
, शुक्रवार, 25 नवंबर 2022 (07:30 IST)
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उनकी पार्टी में भाजपा के कुछ 'स्लीपिंग सेल' शामिल हैं जिनका पूरा ध्यान कांग्रेस को हर तरीके से कमजोर करने पर है। ये लोग कांग्रेस में ही रहकर हर उस व्यक्ति का चरित्र हनन करेंगे जो पार्टी को मजबूत करने का काम करेगा।
 
एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए माहरा ने कहा कि पार्टी में बैठे कई लोग आपका चरित्र हनन करेंगे। ये वे लोग हैं जिन्हें भाजपा ने कांग्रेस में डाला है या वे भाजपा के सहयोगी हैं। वे निश्चित तौर पर कांग्रेस के हर उस आदमी का विरोध करेंगे, उसकी चरित्र हत्या करेंगे जो कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेगा।'
 
माहरा ने बगैर नाम लिए ऐसे लोगों की पहचान बताते हुए कहा कि अगर कोई आदमी किसी कांग्रेस नेता के खिलाफ बोल रहा है तो इसका मतलब है कि वह भाजपा से मिला हुआ है।
 
उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भाजपा विधायकों के साथ एक बैठक का जिक्र किया और कहा कि उसमें उन्होंने सत्ता पाने तथा कांग्रेस को कमजोर करने का मंत्र मूर्ति भंजन बताया था। मूर्ति भंजन का मतलब है कि अच्छा काम करने वाले कांग्रेस नेताओं का चरित्र हनन करो।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में बैठे वे दुष्ट लोग यही काम कर रहे हैं, जो भाजपा से मिले हुए हैं। ये दिन में कांग्रेस के दफतर में होते हैं और रात को भाजपा नेता के घर में होते हैं। दिखते कांग्रेस के हैं और अपनी महिला मित्रों को भाजपा में शामिल कराते हैं। कार्यकर्ताओं से ऐसे लोगों से सावधान रहने के प्रति आगाह करते हुए माहरा ने कहा कि इनसे पार्टी को बचाने की जिम्मेदारी उनकी है।
Edited by : Nrapendra Gupta (भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

FIFA World Cup : पुर्तगाल ने दी धमाकेदार शिकस्त, रोमांचक मैच में घाना को 3-2 से हराया, रोनाल्डो ने रचा इतिहास