Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

CM नीतीश ने PM मोदी को दिया आश्वासन, मैं हमेशा राजग के साथ रहूंगा

हमें फॉलो करें Nitish Kumar

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

औरंगाबाद (बिहार) , शनिवार, 2 मार्च 2024 (17:12 IST)
Nitish Kumar assured Prime Minister Modi : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आश्वासन दिया कि वह हमेशा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ बने रहेंगे। कुमार ने पिछले महीने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले महागठबंधन को छोड़ अपने पुराने सहयोगी भाजपा नीत राजग में लौट आए थे।
 
औरंगाबाद जिले में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 21,400 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के अनावरण समारोह के अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा, मुझे विश्वास है कि राजग गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतेगा।
कुमार ने कहा, मैं आपको (प्रधानमंत्री) भरोसा दिलाता हूं कि अब मैं हमेशा राजग में रहूंगा। कुमार ने पिछले महीने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले महागठबंधन को छोड़ अपने पुराने सहयोगी भाजपा नीत राजग में लौट आए थे।
कुमार ने कहा, हम बिहार में आपका (प्रधानमंत्री मोदी) स्वागत करते हैं। बिहार में खूब विकास हो रहा है। मुझे विश्वास है कि अब चीजें तेजी से आगे बढ़ेंगी और राज्य विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। प्रदेश के लोग अब आर्थिक रूप से अधिक सशक्त महसूस करेंगे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

EC ने दिए पक्षपात करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश