Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सीमा पर तनाव के बाद भी चलेगी कारवां ए अमन

हमें फॉलो करें सीमा पर तनाव के बाद भी चलेगी कारवां ए अमन
, सोमवार, 23 अक्टूबर 2017 (12:04 IST)
श्रीनगर। भारतीय सीमा के उड़ी सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से लगातार  संघर्षविराम की घटनाओं के बावजूद श्रीनगर तथा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की  राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा सोमवार को फिर शुरू  हो गई। पिछले सप्ताह दीपावली के कारण इस सेवा को स्थगित कर दिया गया था।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह साप्ताहिक बस सोमवार सुबह श्रीनगर से अंतिम  भारतीय सैन्य चौकी कमान पोस्ट के लिए रवाना हुई और इसमें 13 महिलाओं और 1 बच्चे  समेत कुल 29 लोग सवार थे। यह बस उड़ी के व्यापार सुविधा केंद्र (टीआरसी) पहुंची, जहां  से इसमें और यात्री सवार होंगे। दोपहर बाद ही बस के वास्तविक यात्रियों की संख्या का  पता चलेगा।
 
पिछले 24 घंटों में पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सीमा चौकियों को निशाना बनाकर  अकारण गोलीबारी की, जो दोनों देशों के बीच 2003 के संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन  हैं। हालांकि इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। सूत्रों ने बताया कि पिछले हफ्ते  बस सेवा को स्थगित किए जाने के बाद जो यात्री इससे यात्रा नहीं कर सके थे उन्हें  सोमवार को समायोजित कर दिया गया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजस्थान में कार पलटी, गुजरात के पांच लोगों की मौत