Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली पुलिस के 21 जवानों को वीरता पुरस्कार

हमें फॉलो करें दिल्ली पुलिस के 21 जवानों को वीरता पुरस्कार
नई दिल्ली , मंगलवार, 15 अगस्त 2017 (10:13 IST)
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर साल दिए जाने वाले वीरता पुरस्कारों से सम्मानित जवानों में इस साल दिल्ली पुलिस के 21 जवान शामिल हैं। विशिष्ट सेवा के लिए छह महिला पुलिसकर्मियों सहित दिल्ली पुलिस के 21 जवानों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है।
 
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (सेवानिवृत्त) एस के गिरि को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अभियान) रॉबिन हिबु और सहायक पुलिस आयुक्त सुरेश चंद त्यागी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया है।
 
पुलिस पदक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों में स्पेशल सेल के डीसीपी पीएस कुशवाह शामिल हैं। उन्हें मुंबई के डॉन अश्विनी नायक की गिरफ्तारी और साल 2003 में बतौर सहायक पुलिस आयुक्त इंडिया गेट के पास विस्फोट करने की आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा की साजिश को नाकाम करने में अहम भूमिका के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर! केरल में मोहन भागवत को झंडा फहराने से रोका