Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नूंह में सिर्फ 15 साधु-संतों को मिली नलहड़ मंदिर में पूजा की अनुमति

हमें फॉलो करें Nuh violence
, सोमवार, 28 अगस्त 2023 (19:01 IST)
Nuh Violence LIVE Updates: हरियाणा के तनावग्रस्त जिले नूंह में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा यात्रा निकालने के ऐलान के बाद सोमवार का दिन गहमागहमी भरा रहा। हालांकि प्रशासन ने सिर्फ 15 साधु-संतों को जलाभिषेक की अनुमति दी। लेकिन, सब कुछ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। लाइव अपडेट...  
 

07:10 PM, 28th Aug
15 साधु-संतों को अनुमति : ‘सर्व जातीय हिंदू महापंचायत’ के ‘शोभा यात्रा’ के आह्वान के मद्देनजर किले में तब्दील नूंह के जिला प्रशासन ने 15 साधु-संतों और दक्षिणपंथी समूहों के नेताओं को सोमवार को हरियाणा के इस जिले के नलहड़ इलाके में स्थित शिव मंदिर में पूजा करने की अनुमति दी।
 
अधिकारियों ने 31 जुलाई को हुई सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनजर सोमवार को यात्रा की अनुमति नहीं दी, लेकिन स्थानीय लोगों को श्रावण महीने के आखिरी सोमवार को अपने पास के मंदिरों में पूजा-अर्चना करने की अनुमति दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यात्रा के आह्वान के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए और नूंह आ रहे कुछ साधु-संतों को गुरुग्राम में रोक दिया गया। दिल्ली-गुरुग्राम सीमा से नूंह तक पांच प्रमुख चौकियां स्थापित की गई हैं और मीडिया के वाहनों को तीसरी चौकी से आगे जाने की अनुमति नहीं है।
 
अधिकारियों के अनुसार, अयोध्या के हिंदू संत जगद्गुरु परमहंस आचार्य के वाहन को सोहना के पास गमरोज टोल प्लाजा पर रोक दिया गया। आचार्य ने कहा- वह और उनके अनुयायी नलहड़ मंदिर में जलाभिषेक के लिए सरयू नदी का जल और अयोध्या की मिट्टी ले जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

07:01 PM, 28th Aug
एसआई की हार्ट अटैक से मौत : हरियाणा पुलिस के एक उप निरीक्षक की यहां सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। सर्व जातीय हिंदू महापंचायत के 'शोभा यात्रा' के आह्वान के मद्देनजर नूंह में भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, उतावर गांव के निवासी हकमुद्दीन (47) बड़कली चौक पर तैनात थे। नगीना पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक रतन लाल ने बताया कि करीब 12:30 बजे एसआई हकमुद्दीन को बेचैनी होने लगी। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
 

12:44 PM, 28th Aug
तो हम ट्रैक्टर यात्राएं निकालेंगे : विश्व हिन्दू परिषद की नूंह यात्रं पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि यदि गलत उदेश्य को लेकर देश में यात्राएं निकाली जाती है, तो फिर ट्रैक्टर यात्राएं निकाली जाएंगी। 

12:29 PM, 28th Aug
परमहंस का आमरण अनशन : अयोध्या के जगतगुरु जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि मैं अयोध्या से यहां आया हूं...प्रशासन ने हमें यहां रोक दिया है, वे हमें ना तो आगे बढ़ने दे रहे हैं और ना ही हमें वापस जाने दे रहे हैं। इसलिए मैं आमरण अनशन कर रहा हूं। अगर वे (प्रशासन) मुझे कहीं और शिफ्ट कर देंगे तो मैं वहां भी आमरण अनशन करूंगा। 
विहिप अध्यक्ष नूंह पहुंचे : विहिप प्रमुख आलोक कुमार नूंह पहुंचे। कहा- हम अपने संकल्प से पीछे नहीं हटेंगे। हम शोभायात्रा निकालेंगे। प्रशासन ने सिर्फ जलाभिषेक की अनुमति दी है। 


12:24 PM, 28th Aug
स्थानीय लोगों को जलाभिषेक की अनुमति : हरियाणा ADG लॉ ममता सिंह ने कहा, सिर्फ ग्रुप मूवमेंट पर रोक है। लोगों को जलाभिषेक पर कोई रोक नहीं है। स्थानीय लोग जलाभिषेक के लिए आ रहे हैं। आज सावन का आखिरी सोमवार है। लोगों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए स्थानीय लोगों को पूजा की अनुमति दी गई है। हालांकि, कर्फ्यू भी लगा है। इंटरनेट बंद किया गया है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। 
लोकल पहचान पर ही एंट्री : नूंह शहर के 25 से 30 लोग नल्हड महादेव मंदिर पर श्रावण मास के आखिरी सोमवार को जलअभिषेक करने के लिए पहुंचे हैं। लोगों को मंदिर से 3 किलोमीटर पहले नाके लगाकर रोक दिया गया गया है। किसी भी बाहरी शख्स को यहां पर एंट्री के आदेश नहीं हैं।
 
पैरामिलिट्री के जवान तैनात : हरियाणा के दिल्ली, राजस्थान और यूपी से लगते बॉर्डर पर भी भारी संख्या में पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री के जवान तैनात किए गए हैं। प्रस्तावित बृजमंडल यात्रा व नलहड मंदिर में जलाभिषेक को लेकर हरियाणा पुलिस एक्शन मोड़ में है।

12:21 PM, 28th Aug
सोनीपत पुलिस ने भी जिले में सतर्कता बढ़ाई : सोनीपत पुलिस ने जिले में लगाई धारा 144  लागी की है। सोनीपत पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन ने बताया कि जिले में धारा 144  लगाई है और जलूस, यात्रा और सामूहिक तौर पर इक्कट्ठा होने की किसी को इजाज़त नहीं है। नूंह जाने वालों से भी यात्रियों से पुलिस कमिश्नर बी. सतीश बालन ने अपील कि है कि नूंह में जी-20 कार्यक्रम हो रहा है। उसे शांतिपूर्ण तरीके से होने दें।
 
जो देश भक्त है, वो वहां नहीं जाएगा : अपील कि है जो देश भक्त है, वो वहां नहीं जाएगा, यहीं रहकर यहीं जलाभिषेक करेगा। बता दें कि पिछली शोभायात्रा के दौरान एक पक्ष ने यात्रा पर हमला कर दिया था। जिसके बाद हिंसा भडक गई थी। नूंह में हिंसा के बाद यहां प्रशासन और राज्य सरकार पहले से ही अलर्ट मोड पर है।
 
छावनी बना नलहड़ शिव मंदिर : मेवात के नलहड़ शिव मंदिर में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। यहां सिर्फ स्थानीय लोगों को ID कार्ड देखकर एंट्री दी जा रही है। इसी मंदिर में शोभायात्रा के दौरान पथराव और फायरिंग हुई थी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान में गौरव गोगोई का दावा, बोले- दोबारा सरकार बनाने जा रही कांग्रेस