Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चुनाव से पहले आंध्रप्रदेश में भाजपा, तेदेपा और जनसेना पार्टी ने किया गठबंधन

हमें फॉलो करें चुनाव से पहले आंध्रप्रदेश में भाजपा, तेदेपा और जनसेना पार्टी ने किया गठबंधन
नई दिल्ली , रविवार, 10 मार्च 2024 (07:00 IST)
BJP, TDP and Janasena Party form alliance in Andhra Pradesh : भारतीय जनता पार्टी (BJP), तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और जनसेना पार्टी ने आंध्र प्रदेश व वहां के लोगों की प्रगति के लिए गठबंधन किया है और एक-दो दिन में सीट बंटवारे के तौर तरीके पर बातचीत करेंगे। तीनों दलों ने शनिवार को जारी संयुक्त बयान में यह जानकारी दी।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, तेदेपा अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू और जनसेना पार्टी (जेएसपी) के अध्यक्ष पवन कल्याण ने संयुक्त बयान में कहा, हमें उम्मीद है कि गठबंधन आंध्र प्रदेश के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा और जनता का पूरा समर्थन मिलेगा।
 
लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ लड़ने का फैसला : उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवंत और दूरदर्शी नेतृत्व में तीनों दलों ने आगामी लोकसभा और आंध्र प्रदेश विधानसभा का चुनाव एक साथ लड़ने का फैसला किया है क्योंकि वे देश की प्रगति और राज्य के लोगों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं।
 
भाजपा और तेदेपा का रिश्ता बहुत पुराना : बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी पिछले 10 वर्षों से देश के विकास और प्रगति के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं और तेदेपा एवं जनसेना पार्टी के साथ भाजपा के आने से आंध्र प्रदेश के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। बयान में कहा गया, भाजपा और तेदेपा का रिश्ता बहुत पुराना है।
तेदेपा 1996 में राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में शामिल हुई और अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकारों में सफलतापूर्वक साथ काम किया। देपा और भाजपा ने 2014 का लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव साथ लड़ा था, जबकि जनसेना पार्टी ने 2014 के आम चुनाव और राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन किया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आसिफ अली जरदारी बने पाकिस्तान के राष्ट्रपति, महमूद अचकजई को दी बड़े अंतर से शिकस्‍त