Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Delhi Lok Sabha Election : दिल्‍ली में 7 सीटों के लिए भाजपा चुनाव समिति ने सौंपी संभावित उम्‍मीदवारों की सूची

हमें फॉलो करें Delhi Lok Sabha Election : दिल्‍ली में 7 सीटों के लिए भाजपा चुनाव समिति ने सौंपी संभावित उम्‍मीदवारों की सूची

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024 (00:32 IST)
BJP submitted list of probable candidates for 7 seats in Delhi : भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई की चुनाव समिति ने राष्ट्रीय राजधानी की 7 लोकसभा सीट के वास्ते पार्टी नेतृत्व को 25-30 संभावित उम्मीदवारों की सूची सौंपी है।
 
पार्टी नेताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली लोकसभा सीट के लिए वर्तमान सांसद मीनाक्षी लेखी के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज के नाम संभावित प्रत्याशियों में शामिल हैं।
उन्होंने कहा, डीडीयू मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह समेत राष्ट्रीय नेताओं और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की बैठक में संभावित प्रत्याशियों की सूची पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की गुरुवार को बैठक होने वाली है तथा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने की संभावना है।
यदि वर्तमान सांसदों के स्थान पर नए प्रत्याशियों को उतारने का निर्णय लिया जाता है तो इस बार पार्टी उम्मीद से पहले दिल्ली के लिए टिकटों की घोषणा कर सकती है। एक अन्य पार्टी नेता ने कहा कि ऐसी चर्चा है कि वर्तमान सात सांसदों में से कम से कम तीन-चार या सभी को पार्टी बदल सकती है। सोमवार को जिलों में दिनभर की कवायद के दौरान तैयार की गई संभावित प्रत्याशियों की इस सूची में प्रदेश भाजपा के कई वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी शामिल हैं। भाजपा नेता ने कहा कि इस चुनाव समिति के कई सदस्य भी संभावित प्रत्याशियों में हैं।
 
सभी वर्तमान सांसद इस बार भी संभावित प्रत्याशियों में शामिल : पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सांसद हंसराज हंस को छोड़कर बाकी पांच नेता- रमेश बिधूड़ी (दक्षिण दिल्ली), मीनाक्षी लेखी (नई दिल्ली), हर्षवर्द्धन (चांदनी चौक) और प्रवेश वर्मा (पश्चिम दिल्ली) लगातार दूसरी बार अपने लोकसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। दिल्ली के सभी वर्तमान सांसद इस बार भी संभावित प्रत्याशियों में शामिल हैं।
‘फीडबैक’ कवायद के दौरान जिला स्तर पर स्थानीय नेताओं ने दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा, घोंडा के विधायक अजय महावर, दिनेश प्रताप समेत संभावित प्रत्याशियों के नाम सुझाए हैं। पूर्वी दिल्ली से संभावित प्रत्याशियों में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली भाजपा के कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल और दिल्ली भाजपा के महासचिव हर्ष मल्होत्रा शामिल हैं। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशियों में शामिल हैं। वह फिलहाल बदरपुर क्षेत्र से विधायक हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MP : लोकेश कुमार जांगिड़ को श्योपुर का कलेक्टर बनाया गया