Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राम रहीम के पक्ष में साक्षी महाराज, दिया यह विवादित बयान...

हमें फॉलो करें राम रहीम के पक्ष में साक्षी महाराज, दिया यह विवादित बयान...
नई दिल्ली , शनिवार, 26 अगस्त 2017 (07:28 IST)
नई दिल्ली।  भाजपा के विवादित सांसद साक्षी महाराज ने बलात्कार के एक मामले में दोषी करार दिए गए डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह का बचाव करते हुए उसे एक सीधा-सादा इंसान बताया।

उन्होंने देश की अदालतों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय या उच्च न्यायालय जामा मस्जिद के इमाम को क्यों नहीं तलब करता।
 
उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सांसद साक्षी ने कहा कि गुरमीत के खिलाफ बलात्कार का आरोप एक व्यक्ति ने लगाया, जबकि करोड़ों लोग डेरा प्रमुख के अनुयायी हैं।
 
साक्षी ने सवाल किया कि क्या गुरमीत के करोड़ों अनुयायी गलत हैं? उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'राम रहीम सीधे सादे हैं, तो उन्हें बुला लो। यह सवाल खड़े करता है।
 
भाजपा नेता ने कहा, 'उच्चतम न्यायालय या उच्च न्यायालय जामा मस्जिद के इमाम को क्यों नहीं तलब करता? वह रिश्तेदार हैं क्या?' (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कड़ी सुरक्षा के बीच रोहतक जेल में बाबा राम रहीम