भाजपा सांसद बोले, मंदिरों में पड़ी संपत्ति किस काम की, बेच देना चाहिए...

Webdunia
बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (08:49 IST)
भाजपा सांसद डॉ. उदित राज ने ट्वीट कर कहा कि केरल के मंदिरों में जमा सोने और संपत्ति को बेच दिया  जाए तो केरल बाढ़ की मार से बाहर निकल सकता है। मंदिरों में पड़ी हुई संपत्ति किस काम की है? उदित राज के इस बयान से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। 
 
भाजपा सांसद ने ट्वीट कर कहा, केरल के पद्मनाभ, सबरीमाला और गुरुवायुर मंदिरों के सोने और संपत्ति को  बेच दिया जाए, जो कि बाढ़ की मार से निकलने के लिए जरूरी 21 हज़ार करोड़ से पांच गुणा ज़्यादा है। जनता को सड़कों पर निकलकर यह मांग करनी चाहिए। आखिर मंदिरों में पड़ी हुई यह  संपत्ति किस काम की है?
 
सांसद की इस सलाह पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई। कुछ लोगों ने कहा कि मंदिर ही क्यों मस्जिद और चर्च में अकूत पैसा जमा है, उस पर सांसद महोदय के क्या विचार हैं?
 
सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा इस कदर फूटा कि मंदिरों की संपत्ति से चली बात टैक्स, आरक्षण, एससी/एसटी एक्ट तक चली गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कांग्रेस की सोच अर्बन नक्सल वाली, सत्ता में आई तो लोगों का गोल्ड जब्त कर मुसलमानों को बांट देगी, बांसवाड़ा में बोले PM मोदी

Virat Kohli के अंपायर से भीड़ने के बाद, कप्तान Faf ने बताया क्या था पूरा मामला

शशि थरूर पर आई मुसीबत, साइबर पुलिस ने दर्ज किया मामला, जानिए क्या लगा है आरोप

इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय महारैली में भिड़े कार्यकर्ता, चली कुर्सियां

कोई भी CAA लागू होने से नहीं रोक सकता, ममता के गढ़ में गरजे राजनाथ

ग़ाज़ा: इसराइली सैन्य कार्रवाई में एआई टेक्नॉलॉजी का इस्‍तेमाल गलत

भाजपा नेता के. विश्वेश्वर रेड्डी सबसे अमीर उम्मीदवार, 5 साल में 410 फीसदी संपत्ति बढ़ी

सूरत लोकसभा में BJP की जीत पर सियासी घमासान, जानें क्या है निर्विरोध निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया?

कांग्रेस का सवाल, आदिवासी कल्याण के लिए काम करने में विफल क्यों रहे पीएम मोदी?

केजरीवाल और के कविता की न्यायिक हिरासत बढ़ी

अगला लेख