Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा नेता बोले, राहुल को पौधों की समझ नहीं, किसानों का दर्द क्या समझेंगे

हमें फॉलो करें भाजपा नेता बोले, राहुल को पौधों की समझ नहीं, किसानों का दर्द क्या समझेंगे
, शुक्रवार, 15 जून 2018 (12:49 IST)
बलिया। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भदोही से पार्टी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि पौधों को पहचानने तक की समझ नहीं रखने वाले राहुल किसानों का दर्द कभी नहीं समझ सकते।
 
सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष पर किसान आंदोलन के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि किताबों को पढ़कर देश की कृषि व्यवस्था को नहीं समझा जा सकता। राहुल पौधों को पहचान नहीं सकते, तो वह किसानों का दर्द भी कभी नहीं समझ सकते।
 
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने जब लंगोटी पहनी थी तब वह देश की पीड़ा को समझ सके। 
 
सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हितों में किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में पहली बार कृषि के लिए 52 फीसदी बजट आवंटित हुआ तथा मनरेगा में कृषि कार्यों को भी शामिल कर खेती को बेहतर बनाने की पहल हुई है।
 
उन्होंने दावा किया कि अपने विकास कार्यक्रमों के बलबूते भाजपा लोकसभा चुनाव 2019 में पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी और नरेन्द्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री होंगे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भागवत कथा के दौरान इटावा में चली गोलियां, एक महिला की मौत, नौ जख्मी