Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इन 5 विवादों से बिहार का हाल हुआ बेहाल...

हमें फॉलो करें इन 5 विवादों से बिहार का हाल हुआ बेहाल...
, गुरुवार, 9 जून 2016 (13:42 IST)
पटना। बिहार में नीतिश सरकार लगातार विवादों में घिरती जा रही है। एक ओर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है तो दूसरी तरफ विकास का बिहार मॉडल भी फेल होता नजर आ रहा है। कभी परीक्षा में मेहनतकश छात्रों को पीछे छोड़ फर्जी लोग टॉपर्स की सूची में शामिल हो जाते हैं तो कभी शराब पर प्रतिबंधों को लेकर नेताओं के बयान चर्चा का विषय बन जाते हैं। बिहार के मुख्यमं‍त्री नीतीश कुमार भी हैरान होंगे कि उनके राज्य में आखिर यह हो क्या रहा है। आइए डालते हैं नीतीश राज में हुए कुछ बड़े विवादों पर एक नजर... 
 
3 दिन में 250 नीलगायों की हत्या : मोकामा टाल में फसलों की बर्बादी को देख अब वहां के किसान डीएम के आदेश से शूटरों की मदद से नीलगायों का सफाया कर रहे हैं। यहां हैदराबाद से आए शूटरों ने तीन दिनों में 250 नीलगायों को मार दिया है। हालांकि नीलगाय को मारे जाने से किसान खुश हैं लेकिन इस घटना के बाद राजधानी दिल्ली में बवाल मच गया है।

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने इसके लिए नीतीश को नहीं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को जिम्मेदार ठहराया है। प्रकाश जावड़ेकर ने मेनका के बयान पर कहा कि जब किसानों को नुकसान होता है तो बहुत तकलीफ होती है। अगर राज्य सरकार प्रस्ताव भेजती है तो ही हम किसी विशेष कार्य के लिए साइंटिफिक मैनेजमेंट के लिए राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाती है। ये केंद्र का कार्यक्रम नहीं है। यह पहले से बने कानून के हिसाब से हो रहा है। हालांकि इस घटना ने भी बिहार का नाम खराब किया है।  
 
अगले पन्ने पर पढ़े... इस विवाद से उठे शिक्षा व्यवस्था पर सवाल... 

टॉपर विवाद : यह विवाद उस समय उठा जब इंटर आर्ट्स की टॉपर रुबी राय और साइंस टॉपर सौरभ श्रेष्ठ अपने विषयों के बारे में कैमरे के सामने जवाब नहीं दे पाए थे। एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में में बहुत ही सामान्य सवालों के जवाब भी नहीं दे पाए। इस खबर के बाद बिहार बोर्ड के मूल्यांकन पर सवाल उठा कि आखिर साधारण सवालों के जवाब न दे पाने वाले ये विद्यार्थी टॉपर कैसे बने?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर आर्ट्स की टॉपर रुबी राय और साइंस टॉपर सौरभ श्रेष्ठ का रिजल्ट निरस्त कर दिया है। दोनों वीआर कॉलेज कीरतपुर राजाराम भगवानपुर वैशाली के विद्यार्थी हैं और इसके प्रिसिंपल बच्चा सिंह को लालू यादव का करीबी बताया जा रहा है। इन टॉपर्स के साथ ही स्कूल के प्रिसिंपल के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है। इस विवाद को लेकर बीएसईबी अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया। शिक्षा विभाग ने उनके इस्तीफे को मंजूर कर लिया है। इस विवाद ने बिहार की शिक्षा प्रणाली को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। 
 
इस एमएलसी ने किया बिहार का नाम बदनाम... अगले पन्ने पर... 

बेटे ने ली जान, मनोरमा देवी भी गिरफ्तार :  जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के स्वराजपुरी मोहल्ला निवासी 12वीं का छात्र विपिन सचदेवा (20) अपने दोस्तों के साथ बोधगया में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद शनिवार देर रात एक कार से घर लौट रहा था तभी पुलिस लाइन के निकट ओवरटेक करने से नाराज विधान पार्षद के पुत्र रॉकी कुमार के साथ उनका विवाद हो गया।

इसी को लेकर रॉकी ने गोली चला दी जिससे विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जब एमएलसी के घर छापा मारा तो वहां से भारी मात्रा में शराब जब्त की गई। नीतीश कुमार ने मनोरमा देवी को पार्टी से निलंबित कर दिया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हाल ही में उसे इस मामले में जमानत मिली है। 
 
अगले पन्ने पर... शराबबंदी से हुई शराब माफिया की चांदी... 

शराब पर प्रतिबंध पर उठे सवाल : नीतीश कुमार ने शराब पर प्रतिबंध तो लगा दिया पर उस पर कितना अमल हुआ यह सवालों के घेरे में है। नीतीश को शराबबंदी लागू करने पर उनकी ही पार्टी में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। नीतीश कुमार ने कहा कि अगली बार हम बिहार को ताड़ी से भी मुक्त कर देंगे। भले ही मुख्यमंत्री ताड़ी पर प्रतिबंध की बात कर रहे हो पर बिहार में शराबबंदी ने शराब माफिया की चांदी कर दी है। पड़ोसी देश से तस्करी कर लाई जा रही शराब के यहां मुंह मांगे दाम मिल रहे हैं।  
 
अपराधियों के हौंसले बुलंद, नेताओं और पत्रकारों पर हमले... अगले पन्ने पर... 

अपराधियों के हौंसले बुलंद, नेताओं और पत्रकारों पर हमले : बिहार में कानून व्यवस्‍था का हाल-बेहाल है। यहां अपराधियों की हौंसले इतने बुलंद है कि वह खुलेआम नेताओं और पत्रकारों पर हमले कर रहे हैं। चुनाव के समय से ही बिहार में जंगलराज पर बहस चल रही थी। लेकिन शराबबंदी के बाद से जिस तरह से राज्य में अपराध बड़े हैं उसने सबके कान खड़े कर दिए हैं। राज्य में खुलेआम गोलियां चल रही है। आम आदमी का रात तो ठीक दिन में भी घर से निकलना दुष्वार हो गया है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शुक्र नीति के अनुसार इन 9 बातों को छिपाकर रखें वर्ना...