Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आतिशी का बड़ा आरोप, भाजपा ने रची दिल्ली में राष्‍ट्रपति शासन की साजिश

हमें फॉलो करें atishi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024 (10:44 IST)
arvind kejriwal news : दिल्ली सरकार में मंत्री और वरिष्‍ठ आप नेता ने आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार के खिलाफ एक बहुत बड़ा राजनीतिक षडयंत्र तैयार किया जा रहा है। आने वाले कुछ दिनों में भाजपा शासित केंद्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले कई दिनों से किसी भी अफसर की पोस्टिंग नहीं हो रही है... दिल्ली में कई विभाग खाली हैं। LG साहब पिछले एक हफ्ते से MHA को बिना किसी कारण दिल्ली सरकार के खिलाफ चिट्ठी लिख रहे हैं।

आप नेता ने कहा कि एक 20 साल पुराने केस को उठाकर दिल्ली के मुख्यमंत्री के सचिव को बर्खास्त कर दिया गया। ये सब बताता है कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश हो रही है।
 
आतिशी ने कहा कि भाजपा को पता है कि चाहें वे कितना भी जोर लगा लें, वे दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को हरा नहीं सकते। दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल से प्यार करते हैं, दिल्ली के लोग AAP को पसंद करते हैं और दिल्ली के लोग भाजपा की हरसंभव कोशिश के बाद AAP को ही वोट देते हैं। ये दिल्ली में चुनाव जीतने वाले नहीं है, इसलिए ये साजिश कर रहे हैं कि दिल्ली की चुनी हुई अरविंद केजरीवाल की सरकार को गिराया जाए।
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में है। दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी द्वारा इस मामले में उनकी गिरफ्‍तारी को वैध बताया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

समुद्र में लगाया गोता, 60 फीट पानी के अंदर चलाया Voting Campaign (वीडियो)