Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Live Update : पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम

हमें फॉलो करें Live Update : पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम
पांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा के लिए हुए चुनावों की मतगणना शुरू हो चुकी है। आइए नजर डालते हैं चुनाव परिणामों की बिन्दुवार जानकारी पर... 
पार्टी बढ़त/जीत
उत्तर प्रदेश
भाजपा+ 325
सपा+ 54
बसपा 19   
अन्य 5
पंजाब
अकाली दल+ 18
कांग्रेस 77
आप 22
अन्य 00
उत्तराखंड
भाजपा 57
कांग्रेस 11
अन्य 02
मणिपुर 
भाजपा 21
कांग्रेस  28
अन्य 11
गोवा
भाजपा 13
कांग्रेस 17
अन्य 10
उत्तर प्रदेश में कुल 403, उत्तराखंड में 70, पंजाब में 117, गोवा में 40 और मणिपुर में 60 सीटें हैं।

लाइव अपडेट:- 
*उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा।

* ताजा स्थिति अनुसार उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 290 सीटों पर स्पष्ट जीत हासिल कर ली है। 20 पर बढ़त जारी है।

* कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को यूपी और उत्तराखंड जीत की बधाई दी।

* आगरा कैंट से भाजना के गिरिराज सिंह विजयी रहे।
* बरेली कैंट से भाजपा के राजेश अग्रवाल विजयी रहे।
 
* अखिलेश ने लगभग जनता का मजाक उड़ाने के अंदाज में कहा कि लोगों ने शायद बुलेट ट्रेन के लिए वोट दिया हो। अखिलेश यादव ने सपा कांग्रेस गठबंधन की हार पर कहा लोगों को एक्सप्रेस वे शायद पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि हार की समीक्षा के बाद की जिम्मेदारी लूंगा। उन्होंने कांग्रेस के साथ गठंबधन पर कहा कि यह अच्छा गठबंधन है आगे भी जारी रहेगा।

* अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा की जीत पर कहा कि कभी-कभी बहकाने से वोट मिल जाता है। नोटबंदी के बाद अब देखना है कितना पैसा गरीबों को मिलता है। अखिलेश ने मायावती के द्वारा उठाए गए मुद्दे के सवाल पर कहा कि किसी पार्टी ने अगर ईवीएम में गड़बड़ी का सवाल उठाया है तो यह गंभीर है।
 
* बाहुबली मुख्तार अंसारी बीएसपी की टिकट पर 8437 मतों से चुनाव जीते। 
* कानपुर की महाराजपुर सीट से सतीश महाना (भाजपा) विजयी।
* आर्य नगर से अमिताभ वाजपेयी (सपा) विजयी।
* किदवई नगर से महेश चंद (भाजपा) विजयी
* कानपुर कैंट से सुहैल अंसारी (कांग्रेस) के विजयी। 

* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके जीत के लिए जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ये विकास और सुशासन की जीत है। उत्तर प्रदेश की जीत पर उन्होंने कहा कि 'काशी के लोगों को भरपूर सहयोग और प्यार मिला।' नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की जीत खास है। उत्तराखंड के लोगों की ईमानदारी से सेवा करेंगे।'
 
* भाजपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्या पडरौना से अपना चुनाव जीते।
* घोसी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के फागू चौहान विजय घोषित किए गए।
* नोएडा सीट से राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 104016 वोटों से हराया।

* स्वाती सिंह ने लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से जीत दर्ज की। उल्लेखनीय है यह वही स्वाती सिंह है जिनकी बेटी के खिलाफ बहुजन पार्टी के नेताओं ने घृणित और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने अपनी बेटी और पति के सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की।

* अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तर प्रदेश की विराट जीत पर कहा कि ये जनता कि जीत है जिसने जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को नकार कर विकास को वोट दिया है। उन्होंने कहा, दलित वर्ग ने भाजपा में आस्था दिखाई, इसके लिए धन्यवाद।

* लखनऊ कैंट सीट से भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी ने मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव को 33796  वोटों से हराया।
* आजमगढ़ सदर विधान सभा से एसपी प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद यादव लगभग 25000 वोटों से जीते।
* चंदौली जिले के सकलडीहा से सपा के प्रभु नारायण यादव जीते।
* वाराणसी की शिवपुर सीट से भाजपा के अनिल राजभर जीते।
* भाजपा ने 213 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। इसके साथ ही उसको बहुमत मिल गया है।
* हापुड़ की धौलाना विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी असलम चौधरी ने 3680 वोटों से दर्ज की जीत।
* मेहनगर विधान सभा से एसपी के कल्पनाथ पासवान ने भासपा-भाजपा गठबंधन की मंजू सरोज को हराया।
* फैजाबाद-जिले की 5 सीट पर भाजपा जीती। बीकापुर से शोभा सिंह, गोसाईगंज से खब्बू तिवारी, रुदौली सीट से राम चंद्र यादव जीते।
* अरविंद सिंह गोप हारे, उन्हें रामनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी शरद अवस्थी ने 22727 वोटों से हराया। अरविंद गोप केंद्रीय मंत्री थे।
* भाजपा के सिद्धार्थ नाथ सिंह इलाहाबाद पश्चिम सीट से करीब एक लाख वोटों से जीते। सिंह देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती हैं।
* बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई सिब्गतुल्लाह अंसारी को भाजपा उम्मीदवार अलका राय ने हरा दिया है। अलका राय दिवंगत भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी हैं।

* उत्तर प्रदेश में स्वाति सिंह अखिलेश यादव के चचेरे भाई अनुराग से करीब 12 हजार मतों से आगे चल रही हैं।

* रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आजम खान जीते।
* पंजाब में आप के सांसद भगवंतमान हारे, कांग्रेस के नवजोतसिंह सिद्धू जीते। प्रकाश सिंह बादल भी जीते।
* इलाहाबाद की करछना सीट से सपा के उज्ज्वल रमण सिंह 9000 वोटों से जीते।
* भाजपा की नेता उमा भारती बोलीं- 2019 में मुस्लिम भी भाजपा के साथ होंगे।
* राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने कहा कि सपा यूपी में समस्याओं का पहाड़ खड़ा कर रखा है। पंकज सिंह ने नोएडा सीट जीती।
 
* गोवा की मडगांव विधानसभा सीट से कांग्रेस के दिगंबर कामत जीते। कामत गोवा के पूर्व मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं।
* उत्तर प्रदेश से मेरठ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मीकांत वाजपेयी हारे।
 
* उत्तर प्रदेश में भाजपा 43 सीटें जीत चुकी हैं जबकि 260 पर आगे है। पंजाब में कांग्रेस 47 सीटें जीत चुकी है जबकि 29 पर आगे हैं। इसी तरह उत्तराखंड में भाजपा 12 सीटें जीत चुकी है जबकि 44 सीटों पर आगे है। मणिपुर में भाजपा और कांग्रेस 14 सीटें जीतकर 6 और 9 पर आगे हैं। गोआ में भाजपा भाजपा 10 और कांग्रेस 11 सीटें जीत चुकी है जबकि 3 और 2 पर आगे है।

* कुंडा से निर्दलीय प्रत्याशी रघुराज प्रतापसिंह ऊर्फ राजा भैया एक लाख से भी ज्यादा वोट से जीते।
* सुब्रह्मण्यम स्वामी ने इस जीत के लिए नरेंद्र मोदी को बाधाई देते हुए कहा कि निश्चित ही इसका श्रेय उन्हें ही  जाता है।
* सूत्रों के अनुसार राजनाथसिंह हो सकते हैं उत्तर प्रदेश के नए मुख्‍यमंत्री।

* मायावती ने लगाया ईवीएम मशीन से छेड़छाड़ का आरोप। कहा- मुस्लिम इलाके में बहुत से वोट भाजपा को गए हैं। मायावती ने चुनाव रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ईवीएम ने बीजेपी के अलावा किसी को लिया ही नहीं।
* मुलायम सिंह के भाई शिवपाल सिंह इटावा की जसवंत नगर सीटे से जीते।
*महोबा सदर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राकेश गोस्वामी ने सपा-कांग्रेस उम्मीदवार को 21 हजार वोटों से हराया।
*महोबा-चरखारी सीटे से भाजपा के बृजभूषण सिंह राजपूत 44 हजार वोटों से जीते।
 
* भाजपा सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह कैराना से विधान सभा सीट से चुनाव हार गई हैं। भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार बनाया था। मृगांका सिंह पहली बार चुनावी मैदान में उतरी थीं। उन्हें समाजवादी पार्टी के नाहिद हसन ने हराया।
* शामली से भाजपा के तेजेन्द्र निर्वाल जीते, थानाभवन से भाजपा के सुरेश राणा की जीत।
* नोएडा-जेवर विधानसभा से भाजपा के ठाकुर धीरेंद्र सिंह 22 हजार वोटों से जीते।
* अमरोहा जिले के नौगावां सादात विधानसभा सीट से पूर्व क्रिकेटर भाजपा प्रत्यांशी चेतन चौहान चुनाव जीते।
* भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए नवजोतसिंह सिद्धू पंजाब के अमृतसर पूर्व से चुनाव जीते।
*पुरकाजी सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रमोद ओटवाल जीते।
*सगरी विधानसभा सीट से बीएसपी की वंदना सिंह 3202 वोटों से जीतीं।
*केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह नोएडा सीट पर आगे चल रहे हैं।
*यूपी के इटावा जिले में दो सीटों इटावा सदर और भर्थना में भाजपा आगे।

* मणिपुर में अपनी नई पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने वाली इरोम शर्मिला को मुख्यमंत्री इबोबी सिंह के सामने हार का मुंह देखना पड़ा।
* दल बदल कर भाजपा में गईं रीता बहुगुणा जोशी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ से जीत हासिल की है। वो कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष थीं।

* गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरिश रावत हार गए।
*यमकेश्वर से भाजपा प्रत्याशी रितु खंडूरी भूषण आगे। 
*संजयसिंह की पत्नी अमेठी से भाजपा प्रत्याशी गरीमा सिंह आगे।
*उत्तराखंड की चौबट्टाखाल सीट से भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज आगे।
* उत्तराखंड के कांग्रेस मुख्यमंत्री हरिश रावत हरिद्वार ग्रामीण सीट से चुनाव हारे।
*लखनऊ छावनी सीट से सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव करीब 6100 मतों से पीछे चल रही हैं।

*अमेठी सीट से सपा प्रत्याशी गायत्री प्रजापति भाजपा की गरिमा सिंह से पीछे चल रहे हैं।
*नौतनवा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी अमनमणि त्रिपाठी करीब चार हजार मतों से आगे चल रहे हैं।
*कुर्सी सीट से सपा प्रत्याशी राज्यमंत्री फरीद महफूज किदवई पीछे।
*कुंडा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया करीब छह हजार वोट से आगे।
*रामनगर सीट से सपा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप पीछे चल रहे हैं।
*दरियाबाद सीट से सपा प्रत्याशी राज्यमंत्री राजीव कुमार सिंह पीछे चल रहे हैं।
*नोएडा सीट से केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह आगे चल रहे हैं।
*स्वार सीट से खां के बेटे सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम आगे चल रहे हैं।
*रामपुर सीट से सपा प्रत्याशी आजम खां 9200 मतों से आगे चल रहे हैं।
*जसवन्तनगर सीट से सपा प्रत्याशी पूर्व काबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव करीब 11000 मतों के अंतर से आगे।

*अयोध्या सीट से सपा प्रत्याशी राज्यमंत्री पवन पाण्डेय पीछे चल रहे हैं।
*अयोध्या से भाजपा के वेद प्रकाश गुप्ता आगे 
*इलाहाबाद से भाजपा के सिद्धार्थ सिंह आगे
 
*मायावती और अखिलेश के सपने हुए ध्वस्त, मात्र 19 सीटों पर चल रही है आगे जबकि सपा 71 सीटों पर आगे चल रही है। रुझानों में भाजपा 298 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कुल सीटें 403 है।
 
उल्लेखनीय है कि मोदी लहर तो राम लहर पर भारी पड़ रही है। मंदिर आंदोलन के वक्त यूपी में सरकार बनाने वाली भाजपा को उस वक्त 221 सीटें मिली थीं। मोदी की ये लहर यूपी में 1991 में भाजपा की सरकार बनते वक्त छाए राम लहर से भी तेज नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश में निवर्तमान विधानसभा में केवल 47 सीटें रखने वाली भाजपा 40 प्रतिशत मत हासिल करने में सफल रही, जबकि उस वक्त भाजपा को करीब 31.76% वोट मिले थे।

*उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष और फूलपुर से लोकसभा सांसद है केशव प्रसाद मौर्य भी मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे हैं।
*देश के गृहमंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह को यूपी में सौंपी जा सकती है कमान।
 
*उत्तर प्रदेश की सरधना विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी संगीत सिंह सोम आगे
*उत्तर प्रदेश की सरोजनी नगर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी स्वाति सिंह आगे।
*नवजोतसिंह सिद्धू ने बनार्इ बड़ी लीड, 21944 वोटों से सबसे आगे।
 
* गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर मंद्रेम से चुनाव हारे।
* यूपी भाजपा के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि भाजपा दो तिहाई बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा सपा और बसपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
 * सूत्रों के हवाले से खबर है कि केशवप्रसाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हो सकते हैं। उन्हें दिल्ली बुलाया गया  है।
* मथुरा में भाजपा सभी पांचों सीटों पर आगे चल रही है।
* उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार जिले की हरिद्वार ग्रामीण और उधमसिंह नगर जिले की किच्छा, दोनों सीटों पर पीछे चल रहे हैं। 
* जलालाबाद से उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल आगे चल रहे हैं। 
रुझानों में बीजेपी को बहुमत। 301 सीटों के रुझान में बीजेपी 204 सीटों पर आगे चल रही है। बहुमत के लिए 202 सीटों की जरूरत होती है। 
* उत्तराखंड में रुझानों के अनुसार भाजपा को बहुमत। यहां बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत। 
* पंजाब में कांग्रेस ने भी बहुमत का आंकड़ा छुआ। यहां बहुमत के लिए 59 सीटों की जरूरत। 
* भाजपा के श्रीकांत शर्मा यूपी की मथुरा सीट से आगे। 
* लखनऊ की कैंट सीट से भाजपा उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। मुलायम की बहू अपर्णा यादव पीछे चल रही हैं। 
* सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि उत्तरप्रदेश का मुख्‍यमंत्री दलित या ओबीसी से होना चाहिए।
* नौगांव सादात से भाजपा के चेतन चौहान पीछे चल रहे हैं। 
* मेरठ में लक्ष्मीकांत बाजपेयी आगे चल रहे हैं। 
* कुंडा में रघुराज प्रतापसिंह उर्फ राजा भैया पीछे चल रहे हैं। 
* कानपुर बिल्हौर से बीजेपी से भगवती सागर आगे।
* इटावा के जसवंतनगर विधान सभा से सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव आगे चल रहे हैं। 
* इटावा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सरिता भदौरिया आगे चल रही हैं। 
* इटावा-शिवपाल सिंह ने अपने आवास पर कहा चुनाव परिणाम आज जाने दीजिए  जनता का जो भी फैसला होगा वो मान्य होगा।
* जालंधर कैंट से कांग्रेस उम्मीदवार परगट सिंह 2664 वोट से आगे। 
* बटाला से आप उम्मीदवार गुरप्रीत घुग्गी 465 वोटों से आगे।
* बाबा बकाला से कांग्रेसी उम्मीदवार दूसरे राउंड में आगे।
* चौथे राउंड में खडूर साहिब से कांग्रेसी उम्मीदवार सिक्की आगे 
* राजासांसी से कांग्रेस उम्मीदवार आगे 
* अमृतसर नार्थ से कांग्रेस के इंद्रबीर सिंह बुलारिया आगे
* लुधियाना से कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंद्र डाबर आगे
* लहरा से अकाली परमिंद्र सिंह ढींडसा आगे।
* कांग्रेस के परगटसिंह आगे। 
* आप के सांसद भगवंत मान पीछे। 
* जलालाबाद से सुखबीर सिंह बादल आगे। 
* लंबी सीट से प्रकाशसिंह बादल आगे। अमरिंदरसिंह लंबी से पीछे, पटियाला से आगे। 
* कांग्रेस के मनप्रीत बादल आगे।
* कानपुर महराजपुर से बीजेपी के सतीश महाना आगे।
* कानपुर के कैंट से बीजेपी के रघुनंदन भदौरिया आगे।
* पंजाब : फरीदकोट से कांग्रेस उम्मीदवार किक्की ढिल्लों आगे। भटिंडा से आप उम्मीदवार आगे। 
* उत्तराखंड में भाजपा को शुरुआती रुझानों में बहुमत। 
* हरिद्वार ग्रामीण सीट से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत पीछे चल रहे हैं।
* पंजाब की अमृतसर पूर्व सीट पर कांग्रेस के नवजोतसिंह सिद्धू।
* यूपी के शुरुआती रुझानों में नरेन्द्र मोदी की लहर दिखाई दे रही है। 
* लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से भाजपा की स्वातिसिंह पीछे चल रही हैं। 
* कैराना सीट से भाजपा की मृगांका सिंह पीछे चल रही हैं। 
* पडरौना से स्वामी प्रसाद मौर्य आगे। 
* नौतनवां से अमनमणि त्रिपाठी आगे। 
* उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री हरीश रावत पीछे चल रहे हैं।
* अमेठी सीट से समाजवादी पार्टी के गायत्री प्रजापति आगे। यहां दोनों रानियां पीछे चल रही हैं।
लखनऊ कैंट से मुलायम की बहू अपर्णा यादव पीछे, यहां भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी बढ़त बनाए हुए हैं।
* रामपुर में सपा के आजम खान पिछड़ने के बाद आगे हुए। 
* ज्यादातर शहरों में भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 
* रामपुर में सपा के आजम खान पिछड़ने के बाद आगे हुए। 
* ज्यादातर शहरों में भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 
* इलाहाबाद की सभी सीटों पर भाजपा आगे चल रही हैं। 
* नोएडा से राजनाथसिंह के पुत्र पंकजसिंह आगे। 
* प्रतापगढ़ की पट्टी सीट से बीजेपी के मोती सिंह आगे।
* सरधना सीट से भाजपा के संगीत सोम आगे। 
* रामपुर सीट से सपा के दिग्गज आजम खान पीछे चल रहे हैं। 
पंजाब : कांग्रेस को शुरुआती दौर में ही बढ़त। 6 सीटों पर आगे। अकाली 2 एवं आप 1 सीट पर आगे। 
* रघुराज प्रतापसिंह उर्फ राजा भैया यूपी की कुंडा सीट से आगे।
* कानपुर के किदवई नगर से भाजपा प्रत्याशी आगे। 
* प्रतापगढ़ के बाबगंज से निर्दलीय प्रत्याशी आगे। 
* सहारनपुर (नगर) में भाजपा आगे। 
* कुशीनगर में भाजपा आगे। 
* यूपी में भाजपा, सपा और बसपा एक-एक सीट पर आगे चल रहे हैं।  
* पहला रुझान यूपी से, यूपी में मऊ से बाहुबली मुख्‍तार अंसारी आगे चल रहे हैं। 
* डाक मतपत्रों की संख्या करीब 1 लाख 40 हजार है। 
* इस बार डाक मतपत्रों की गिनती मशीन से हो रही है।
*  पांचों में राज्यों में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। 
* सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो रही है। 
* मतगणना से ठीक पहले उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दो तिहाई बहुमत से सरकार भारतीय जनता पार्टी बना रही है।
* मौर्य ने कहा कि सपा और बसपा का तो सूपड़ा साफ हो जाएगा और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं है
* योगी आदित्यनाथ ने कहा कि  जनता हमारे साथ है जिस प्रकार से रुझान देखने को मिल रहे हैं उससे बात स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है।
* सुबह आठ बजे शुरू होगी मतगणना। 
* रीता बहुगुणा जोशी, सिद्धार्थनाथसिंह समेत कई दिग्गज नेता आज सुबह मंदिर पहुंचे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Goa election results : गोवा विधानसभा चुनाव परिणाम 2017 : दलीय स्थिति