Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आशुतोष ने आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफा

हमें फॉलो करें आशुतोष ने आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफा
नई दिल्ली , बुधवार, 15 अगस्त 2018 (11:30 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता आशुतोष ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। आशुतोष ने बुधवार को ट्वीटर पर अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने इस्तीफे के लिए निजी कारणों का हवाला दिया है।
 
आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष ने ट्वीट किया कि हर एक सफर समाप्त होता है। आप के साथ मेरा साथ अच्छा/क्रांतिकारी रहा और अब यह भी समाप्त हुआ।
 
उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) से इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मप्र के मंत्री सुरेन्द्र पटवा को बैंक ने दिया नोटिस, विलफुल डिफाल्टर लिस्ट में डाला