Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चार पीढ़ी का हिसाब दें राहुल गांधी : अमित शाह

हमें फॉलो करें चार पीढ़ी का हिसाब दें राहुल गांधी : अमित शाह
, सोमवार, 11 जून 2018 (08:07 IST)
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के परिवार ने इस देश में चार पीढ़ी तक राज किया है लेकिन इस दौरान देश में ​विकास क्यों नहीं हुआ? जनता यह जानना चाहती है।

शाह ने सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर में मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ विकास यात्रा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी पूछ रहे थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने चार सालों में क्या किया। उन्होंने कहा कि राहुल हमसे चार वर्षों का हिसाब पूछ रहे हैं।

हमें उनको हिसाब देने की जरूरत नहीं है। हम एक-एक मिनट और एक-एक पैसे का हिसाब जनता को देंगे जब हम उनसे मत लेने जाएंगे। लेकिन उनकी चार पीढ़ी ने इस देश में शासन किया है उसका भी उन्हें हिसाब देना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के परिवार ने 55 साल तक इस देश में शासन किया है।

राहुल के परदादा जवाहरलाल नेहरू, दादी इंदिरा गांधी, पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह जी के साथ देश में शासन किया है। इस दौरान देश में विकास क्यों नहीं हुआ ? देश की जनता उनसे जानना चाहती है।
webdunia

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश में चार वर्षों में भाजपा की सरकार ने 30 करोड़ लोगों का बैंक में खाता खुलवाया है। चार साल के भीतर तीन करोड़ 80 लाख माताओं को गैस सिलेंडर दिया गया। साढ़े सात करोड़ घरों में शौचालय बनाने का काम किया गया। 19 हजार गांवों में बिजली पहुंचाने का काम किया गया।

उन्होंने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद चार सालों में 116 योजनाएं गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवाओं, महिलाओं और सभी वर्ग के लिए बनाई गई। शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश की सीमाओं को सुरक्षित करने का काम किया है।

पाकिस्तान अक्सर देश में गोलीबारी करता था। उरी में जब उन्होंने हमला किया तब केंद्र सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक करने का फैसला किया। भारतीय सिपाहियों ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की और सकुशल वापस आ गए। मोदी की सरकार ने दुनिया भर में भारत का सम्मान बढ़ाया।

शाह ने कहा कि चुनाव आने पर कांग्रेस लोगों को भ्रमित करने के लिए झूठ फैलाती है। एससी-एसटी अधिनियम और आरक्षण को लेकर झूठ फैलाया गया। लेकिन भाजपा सरकार जब तक है तब तक एससी-एसटी अधिनियम में कोई बदलाव नहीं होगा और आरक्षण को कोई नहीं बदल सकता है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यहां के अभूतपूर्व जनसमूह को देखकर लग रहा है कि राज्य में एक बार फिर रमन सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इस बार केवल विजय से काम नहीं चलेगा। विजय ऐसी प्राप्त करनी है कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस को उखाड़कर फेंक देना है।

राज्य में 90 में से 65 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनानी है। भाजपा को यह काम करना है। शाह ने कहा कि किसी भी पार्टी में दम नहीं है कि चुनाव आने से पहले अपना हिसाब जनता को दे लेकिन मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा में दम है कि वह विकास यात्रा के माध्यम से जनता को अपनी सरकार का हिसाब देते हैं।

यहां भाजपा की सरकार ने किसी भी कार्यकर्ता का सिर झुकने नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि सरगुजा में यहां की जनता धूप में बैठी है। मुख्यमंत्री रमन सिंह धूप में गांव गांव में विकास यात्रा निकाल रहे हैं। यहां दौरा कर रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी यूरोप और इटली की यात्रा में चले जाते हैं।

यह लोग सेवा नहीं कर सकते हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग छत्तीसगढ़ में विकास यात्रा का नहीं बल्कि यहां विकास का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने रमन सिंह सरकार की तारीफ की और कहा कि देश में कहीं से नक्सलियों को खदेड़ने का काम हुआ है तो वह छत्तीसगढ़ की धरती से हुआ है। इससे पहले मुख्यमंत्री रमन​ सिंह ने राज्य में शिक्षाकर्मियों का शिक्षा विभाग में संविलियन करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षाकर्मियों की पुरानी मांगों को पूरा करने जा रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लोगों के हाथों में नकदी का स्तर रिकॉर्ड 18 लाख करोड़ रुपए के पार