Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मोदी सबसे ज्यादा काम करने वाले प्रधानमंत्री, समझा गांव, गरीब और किसान का दर्द : अमित शाह

हमें फॉलो करें मोदी सबसे ज्यादा काम करने वाले प्रधानमंत्री, समझा गांव, गरीब और किसान का दर्द : अमित शाह
नई दिल्ली , शनिवार, 26 मई 2018 (14:27 IST)
नई  दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने नरेन्द्र मोदी को देश में अब तक का सबसे अधिक काम करने वाला प्रधानमंत्री करार देते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में देश को भ्रष्टाचार विहीन, कड़े फैसले करने वाली और गरीब-गांव-किसानों के हितों को समझने वाली सरकार मिली है। 
 
शाह ने मोदी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार ने अपनी नीतियों और कार्यक्रमों से 'सबका साथ-सबका विकास' के सूत्र को चरितार्थ किया है। भारत आज सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनकर विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है। प्रभावी विदेश नीति देने के साथ ही राष्ट्रीय हितों पर आधारित रक्षा नीति अपनाई है। 
 
उन्होंने कहा कि सरकार ने एक भी घोटाले के बिना लाखों-करोड़ रुपए की ढांचागत परियोजनाएं पूरी की हैं। मोदी सरकार ने ही देश में पहली बार कृषि बजट को दोगुना किया है। साथ ही स्व-रोजगार को बढ़ावा देकर करोड़ों लोगों को रोजगार देने का काम किया है। सीमाओं की सुरक्षा पर भी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' की नीति है, सबसे ज्यादा आतंकवादी इसी सरकार के कार्यकाल में मारे गए हैं।
 
शाह ने कहा कि विपक्ष का एक ही एजेंडा है मोदी जी और भाजपा को हटाओ लेकिन भारतीय जनता पार्टी का एजेंडा है देश से अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और गरीबी को हटाकर स्थिरता और विकास प्रदान करना। मोदी सरकार ने परिवारवाद, तुष्टिकरण और जातिवाद की राजनीति को बदलकर "पॉलिटिक्स ऑफ़ परफॉरमेंस" को आगे बढ़ाने का काम किया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

निपाह (NiV) चमगादड़ से नहीं फैलता, लैब रिपोर्ट में खुलासा